Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर के लिए यह काम करने वाली है नवागत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, टूरिज्म का है अच्छा अनुभव

मैहर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें 2015 बैच की आईएएस अधिकारी बिदिशा मुखर्जी को मैहर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही वर्तमान कलेक्टर रानी बाटड को उपसचिव सहकारिता की जिम्मेदारी देते हुए भोपाल भेजा गया है।

इन विभागों की सम्हाल चुकी है जिम्मेदारी

बिदिशा अभी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी देख रही थीं। इसके पूर्व उन्होंने मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। इसके अलावा वे सीईओ हाउसिंग बोर्ड, सीईओ साडा ग्वालियर, एडीएम उज्जैन, गुना, ग्वालियर, जिपं सीईओ टीकमगढ जैसी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

टूरिज्म का अनुभव आएगा काम

तेजतर्रार आईएएस अधिकारी बिदिशा मुखर्जी 2015 बैच की आईएएस अफसर है, जो कि अब नवनिर्मित जिले मैहर की नई कलेक्टर होंगी। वे अपना पद्रभार ग्रहण करने के साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकताओं में मैहर को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रशासनिक रूप से सुदृढ़ करना है।

मां शारदा का दर्शन कर अनुशासन का कलेक्टर ने दिया संदेश

नवागत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। मैहर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले मां शारदा धाम में दर्शन कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की। दर्शन उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में कमी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

श्रद्धालुओं की सुविधा में न हो लापरवाही

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

Exit mobile version