Site iconSite icon SHABD SANCHI

क्या Jio IPO आने वाला है? Reliance Industries के बयान में बताया…

New strategic options being considered for Jio, no announcement yet on IPONew strategic options being considered for Jio, no announcement yet on IPO

New strategic options being considered for Jio, no announcement yet on IPO

Reliance Industries की ईयरली रिपोर्ट के बाद Jio को लेकर एक बार फिर मार्केट में चर्चा का माहौल देखा जा रहा है कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने बताया कि जिओ के लिए विभिन्न पॉलिटिकल ऑप्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है। हालांकि लंबे समय से चर्चा में रहे जिओ के आईपीओ को लेकर कोई स्पष्ट समय सीमा या ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। जो जिओ के संभावित लिस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों पर इस बयान का असर देखा जा सकता है।

Jio के भविष्य को लेकर मूल्यांकन जारी

कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार जिओ के प्लेटफार्म के लिए ऐसे कई ऑप्शन पर विचार किया जा रहा है जो कंपनी के लंबे समय के विकास और शेयरधारक के लिए मूल्य सृजन में मदद कर पाएंगे। इसमें संभावित निवेश, नई साझेदारी, तकनीकी विस्तार और पूंजी जुटाना के विभिन्न विभिन्न माध्यम देखने को मिल सकते हैं। इस बयान से यह संकेत मिलता है कि कंपनी फिलहाल केवल आईपीओ पर निर्भर नहीं रहना चाहती है बल्कि जिओ के लिए कुछ बड़ा विकास प्लानिंग तैयार कर रही है।

ये भी पढ़े: HFCL Share: रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया स्टॉक, 4 महीनों में 172% उछाल..

Jio IPO पर बाजार की नजर अभी भी बनी हुई

पिछले कुछ सालों से जियो का आईपीओ भारतीय पूंजी बाजार की सबसे बड़ी संभावित लिस्टिंग में से एक बताया जा रहा है। कहीं रिपोर्ट में जिओ के प्लेटफार्म के मूल्यांकन को अर्बन डॉलर में आका गया है। हालांकि ताजा बयान में कोई आईपीओ का उल्लेख नहीं है लेकिन इससे संकेत मिलता है कि यह रिलायंस इंडस्ट्री अभी सही समय और बेहतर बाजार स्थिति का इंतजार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कंपनी अपने डिजिटल और तकनीकी कारोबार को और भी मजबूत करने वालीहै।

AI, 5G और डिजिटल सेवाओं पर होगा Jio का फोकस

जिओ की कंपनी अब केवल एक टेलीकॉम सेवर कंपनी नहीं है कंपनी 5G नेटवर्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्लाउड नेटवर्क सेवा डाटा सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे तेजी से क्षेत्र में विस्तार करती जा रही है। इन क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति भविष्य में जिओ के मूल्यांकन को और भी बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसी कारण से कंपनी संभावित लिस्टिंग से पहले अपनी तकनीकी कारोबार को अधिक परिपक्व बनाने पर अपना ध्यान दे रही है।

जिओ निवेशकों के लिए क्या मायने हैं?

जिओ को लेकर प्लानिंग समीक्षा निवेश करने वाले लोग के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत देती है हालांकि आईपीओ को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी के भविष्य के ऑप्शन अब खुला रह सकते हैं। आने वाले महीना में रिलायंस इंडस्ट्री की वार्षिक आम बैठक और अन्य कॉर्पोरेट घोषणा बैठक पर बाजार की विशेष नजर रहने वाली है।

ये भी पढ़े: HDFC Bank penalty by RBI

क्या है आगे का jio आउटलुक

बाजार विश्लेषकों के अनुसार जियो भारत की डिजिटल इकोसिस्टम में एक प्रमुख भूमिका निभा रही है। यदि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 5G और डिजिटल सेवाओं में अपनी वृद्धि बनाए रखती है तो भविष्य में उसके लिए पूंजी बाजार के ऑप्शन और भी मजबूत देखने को मिल सकते हैं। हालांकि आईपीओ से जुड़ा कोई भी फैसला फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल घोषणा पर ही निर्भर करने वाला है।

Exit mobile version