Site iconSite icon SHABD SANCHI

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा- सोनम ने शादी से पहले बनाई थी हत्या की साजिश

raja raghuwanshi murder caseraja raghuwanshi murder case

raja raghuwanshi murder case

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के टीसीएस चौराहे के पीछे अवंती रेस्टोरेंट के मालिक नरेंद्र निमोनकर ने पूछताछ में बताया कि सोनम, राज, और विशाल अप्रैल में उनके रेस्टोरेंट में एक-दो बार आए थे। हालांकि, उनकी बातचीत का ब्योरा या तारीख उन्हें याद नहीं है। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग 10 दिन से ज्यादा नहीं रखी जाती। राजा और सोनम के बीच प्रेम संबंध थे।

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी सोनम ने शादी से करीब एक महीने पहले ही राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम, राज, और विशाल की मुलाकात अप्रैल में हो चुकी थी। इंदौर के टीसीएस चौराहे के पीछे अवंती रेस्टोरेंट के मालिक नरेंद्र निमोनकर ने पूछताछ में बताया कि सोनम, राज, और विशाल अप्रैल में उनके रेस्टोरेंट में एक-दो बार आए थे। हालांकि, उनकी बातचीत का ब्योरा या तारीख उन्हें याद नहीं है। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग 10 दिन से ज्यादा नहीं रखी जाती। राजा और सोनम के बीच प्रेम संबंध थे। फरवरी में उनकी सगाई हुई और 11 मई को शादी। लेकिन शादी के 15 दिन पहले ही सोनम और राज ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने और बाद में शादी करने की योजना बनाई थी।

मेघालय पुलिस ने इंदौर में की तलाशी

मेघालय की SIT मंगलवार को इंदौर पहुंची और देवास नाका स्थित उस फ्लैट की तलाशी ली, जहां सोनम 30 मई से 8 जून तक रुकी थी। फ्लैट के मालिक शिलोम जेम्स ने बताया कि पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन यह नहीं बताया कि कुछ बरामद हुआ या नहीं। राजा के भाई विपिन ने कहा कि तलाशी के दौरान उनके बड़े भाई सचिन मौजूद थे, लेकिन उन्हें फ्लैट के बाहर रोक दिया गया। मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच के छह सदस्य जांच में शामिल थे।

शिलॉन्ग पुलिस ने की पूछताछ

विपिन ने बताया कि शिलॉन्ग पुलिस उनके घर आई और सामान्य पूछताछ की। पूछताछ में सोनम और राजा की शादी, साथ ही शादी के बाद सोनम के चार दिन के व्यवहार के बारे में सवाल किए गए।

सोहरा में क्राइम सीन रीक्रिएट

मंगलवार सुबह शिलॉन्ग पुलिस आरोपियों को लेकर सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स पहुंची, जहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। पूर्वी खासी हिल्स SP विवेक स्येम ने बताया कि सोनम ने राजा पर हमले का इशारा किया। इसके बाद विशाल उर्फ विक्की ने दोनों हाथों से वार किया, जिससे राजा के सिर से खून बहने लगा। SP के अनुसार, घटना के वक्त सोनम राजा के सामने थी, विशाल दाईं तरफ, और आकाश व आनंद बाईं तरफ। हमले के बाद सोनम ने कहा, “फिनिश द जॉब,” जिसके बाद आनंद और आकाश ने भी वार किए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने शव को घाटी में फेंक दिया। फोरेंसिक और SDRF टीमें रीक्रिएशन के दौरान मौजूद थीं।

हत्या में तीन वार, एक चाकू अभी लापता

SP ने बताया कि राजा के सिर पर तीन वार किए गए। पहला वार विशाल ने, दूसरा आनंद ने, और तीसरा आकाश ने किया, हालांकि आकाश का वार कमजोर था। राजा की मौत पहले दो वार से ही हो गई थी। हत्या में इस्तेमाल एक चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है। SDRF दूसरा हथियार ढूंढ रही है।

2 जून को मिला था राजा का शव

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 21 मई को वे हनीमून के लिए गुवाहाटी से मेघालय पहुंचे। 23 मई को सोहरा के नोंग्रियाट गांव में होम स्टे से चेकआउट करने के कुछ घंटों बाद दोनों लापता हो गए। 2 जून को वेई सावडोंग फॉल्स के पास राजा का क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि सोनम 9 जून को गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में पकड़ी गई।

Exit mobile version