बिहार। बिहार में चल रही सरकार गठन को लेकर अब तैयारी तेज हो गई है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत लोकभवन में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार लोकभवन में आज राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की अध्यक्षता में पटना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
11 बजे होगा शपथ ग्रहण
जानकारी के तहत 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सुबह 11 बजे नए सीएम शपथ लेंगे। जो जानकारी आ रही है उसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पटना जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट, अणे मार्ग, राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएम मंगलवार शाम को पटना आएंगे। वह लोक भवन में ही रुकेंगे।
14 को तय होगा सीएम का नाम
14 अप्रैल को बिहार के नए सीएम का नाम तय होगा। इसके लिए शाम 4 बजे पटना में एनडीए की बैठक होने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम का ऐलान करेंगे। ज्ञात हो कि वर्तमान सीएम नीतिश कुमार राज्यसभा से नामनेट हो गए है। ऐसे में वे बिहार सीएम के पद से 14 अप्रैल को सीएम पद से स्तीफा दे सकते है और इसके बाद नए सीएम को शपथ दिलाया जाएगा।
