Site icon SHABD SANCHI

Netflix Kurukshetra Animated Web Series: नेटफ्लिक्स ला रहा है महाभारत पर आधारित एनीमेटेड सीरीज कुरुक्षेत्र 10 अक्टूबर से होगी स्ट्रीमिंग

Netflix Kurukshetra Animated Web Series

Netflix Kurukshetra Animated Web Series

Netflix Kurukshetra Animated Web Series: कुरुक्षेत्र का नाम आते ही हम सभी के मन में महाभारत की वह लड़ाई सामने आती है जहां धर्म-अधर्म,कर्तव्य सत्य और असत्य के बीच संघर्ष हुआ था। माना जाता है कि यह युद्ध केवल जीत का नहीं परंतु मानवीय भावनाओं, निर्णय, विश्वास और विपरीत परिस्थितियों में नैतिकता के लिए भी लड़ा गया था। और नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर से इस महाकाव्य को जीवंत करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। जी हां, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर ‘कुरुक्षेत्र’ नाम की एक एनिमेटेड माइथॉलजी सीरीज शुरू की जाएगी जिसमें 18 योद्धाओं की दृष्टि से उस 18 दिन की लड़ाई को पेश किया जाएगा।

Netflix Kurukshetra Animated Web Series

महाभारत के 18 योद्धाओं की महागाथा

जी हां, यह कुरुक्षेत्र सीरीज 18 एपिसोड की वेब सीरीज होगी जिसे दो पार्ट में लॉन्च किया जाएगा। पहले सीजन में 9 एपिसोड होंगे और दूसरे सीजन में अगले 9 एपिसोड पेश किए जाएंगे। यह एक एनिमेटेड माइथॉलजी होगी। भारत में महावतार नरसिंह के बाद यह दूसरी एनीमेटेड माइथॉलजी रिलीज होगी जिससे दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। इस कहानी में महाभारत की कहानी को एक अलग एंगल से पेश किया जाएगा। बता दे यह वेब सीरीज 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ की जाएगी। वेब सीरीज केवल भारतीय दर्शकों के लिए नहीं बल्कि स्थानीय और वैश्विक दर्शकों के लिए तैयार की जा रही है जिसे अलग-अलग भाषाओं में भी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध करवाया जाएगा।

क्यों खास है नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड कुरुक्षेत्र

अभी तक महाभारत पर बहुत सारी फिल्में, धारावाहिक,ऑडियो शो बन चुके हैं। परंतु इस एनिमेटेड वेब सीरीज में 18 योद्धाओं की दृष्टि से इस युद्ध को दिखाया जाएगा जिसमें 18 योद्धाओं की अलग-अलग आवाज और भावनाओं दिखाई जाएगीं जो कि अब तक का सबसे अलग प्रयोग होगा। वही एनीमेशन के क्षेत्र में महाभारत पर ज्यादा प्रयोग नहीं हुए हैं ऐसे में एनिमेशन के जरिए यह संपूर्ण संघर्ष अलग तरीके से पेश किया जाएगा।

और पढ़ें: कपूर परिवार की इस बेटी ने गाढ़ दिए हैं कामयाबी के झंडे जान नेट वर्थ

बात करें इस वेब सीरीज के निर्माण टीम की तो इस वेब सीरीज की निर्माता अनु सिक्का हैं। वही इस वेब सीरीज में डायलॉग लेखन उजान गांगुली द्वारा किया गया है। इस वेब सीरीज से गुलजार भी जुड़ चुके हैं। जी हां वेब सीरीज में गुलजार के लिखे गीतों को सुनने का मौका मिलेगा। बता दे इस वेब सीरीज में इस्तेमाल किए जाने वाले विजुअल और एनीमेशन बेहद उन्नत होने वाले हैं। एनिमेशन के जरिए अस्त्र-शस्त्र का उपयोग जीवन मरण का संघर्ष और संपूर्ण महाभारत का युद्ध प्रभावशाली तरीके से दिखाया जाएगा।

कुल मिलाकर ‘कुरुक्षेत्र’ नेटफ्लिक्स द्वारा उठाया गया एक साहसिक कदम है जो महाभारत को नए तरीके से पेश करने का एक प्रयास है। मानवीय संघर्ष की यह कहानी 10 अक्टूबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। अब देखना यह होगा कि एनीमेशन की बाढ़ में यह वेब सीरीज क्या कमाल दिखाती है।

Exit mobile version