Neha Kakkar cryptic post: फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने क्रिप्टिक पोस्ट के कारण फैंस और इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर कुछ भावुक और इमोशनल सी पोस्ट शेयर की जिन्हें कुछ ही मिनट में डिलीट कर दिया गया लेकिन तब तक यह पूरी तरह वायरल हो चुकी थी।
क्या था नेहा कक्कड़ का क्रिप्टिक पोस्ट
नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह जिंदगी में थोड़ी आजादी चाहती है और ऐसा चाहती है कि लोग उन्हें शांति से जीने दे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी उसे पोस्ट के जरिए संकेत दिया कि वह जिम्मेदारी और रिश्तो से कुछ ब्रेक चाहती हैं हालांकि पोस्ट का मतलब उन्होंने साफ तौर पर नहीं बताया।
ये भी पढ़े : ₹37.86 करोड़ की कीमत वाले आलीशान Alibaug villa के मालिक बने विराट और…
कुछ ही मिनटों में क्यों डिलीट हुई पोस्ट
हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि नेहा कक्कड़ ने यह पोस्ट कुछ ही मिनट में डिलीट क्यों कर दी सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है की पोस्ट के गलत मायने निकाले जाने के दर से या फिर अपनी पर्सनल लाइफ की भावनाओं को पब्लिकली फेमस होते देखकर नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि इस पर नेहा कक्कड़ की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।
हालिया विवादों से जोड़ा जा रहा मामला
Neha Kakkar cryptic post को उनके हाल ही के विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है उनके नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी दिख रही है। इसके अलावा बीती कुछ समय में कुछ लाइव परफॉर्मेंस से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिन पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं दिख रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लगातार मिल रही ट्रोलिंग का असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ रहा है।
फैंस और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
नेहा कक्कड़ के पोस्ट को सामने आते ही फैंस ने चिंता जाटणी शुरू कर दी कई यूजर्स ने उनके समर्थन में मैसेज लिखे और उनसे मजबूत रहने की अपील की है वहीं कुछ लोगों ने इसे एक प्रकार का इमोशनल रिएक्शन बताया है। पोस्ट डिलीट होने के बावजूद स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे।
ये भी पढ़े: The Rip Movie में बेन एफ्लेक और मैट डेमन की दमदार जोड़ी दिखी…जाने रिव्यू
अब आगे क्या? आधिकारिक बयान का इंतज़ार
फिलहाल नेहा कक्कड़ की ओर से इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है ऐसे में या कहना मुश्किल है कि या सिर्फ एक इमोशनल पोस्ट था या फिर पोस्ट कोई बड़ा इशारा कर रही है। जब तक नेहा कक्कड़ खुद सामने आकर इस स्थिति को पूरी तरह से साफ नहीं करती है तब तक नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं जारी रहेगी।

