Site iconSite icon SHABD SANCHI

NEET UG रीएग्‍जाम: चेक करें डेट और टाइम, जानें गाइडलाइन

NEET UG 2026 (NEET UG 2026) री-एग्जाम (Re-Exam) को लेकर NTA (National Testing Agency) ने नई गाइडलाइंस (Guidelines) जारी कर दी हैं। पेपर लीक (Paper Leak) विवाद के बाद रद्द की गई परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित होगी। इस बार परीक्षा अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट कर दी गई है। साथ ही छात्रों को रफ वर्क (Rough Work) के लिए 4 अतिरिक्त शीट भी दी जाएंगी।

NTA (National Testing Agency) के अनुसार, परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। NEET UG Re-Exam 2026 के प्रश्नपत्र (NEET UG Re Exam 2026 Question Paper) तैयार करने वाले एक्सपर्ट्स को भी यह जानकारी नहीं होगी कि वे किस परीक्षा के लिए सवाल बना रहे हैं। इसके लिए 10 हजार से अधिक प्रश्नों का डिजिटल क्वेश्चन बैंक तैयार किया जा रहा है।

पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए पेपर सेटर्स को 21 जून तक लॉकडाउन में रखा जाएगा। वहीं प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट का उपयोग किया जाएगा।

NTA और केंद्र सरकार (Central Government) ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि फेक पेपर (Fake Question Paper), अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

गौरतलब है कि NEET UG 2026 (NEET UG 2026) परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच CBI कर रही है। अब 21 जून को होने वाला री-एग्जाम देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

NEET UG (National Eligibility cum Entrance Test) देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ( है। इसके जरिए MBBS, BDS, AYUSH, Nursing समेत 1 लाख से ज्यादा मेडिकल सीटों पर एडमिशन मिलता है। AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) और JIPMER (जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश भी इसी परीक्षा के आधार पर होता है।

Exit mobile version