Site iconSite icon SHABD SANCHI

नीट छात्रा ने घर में दे दी जान, लिखा सुसाइड नोट, आंदोलन के बाद यह पहला मामला, अब तक 23 छात्रों की मौत

महाराष्ट्र। नीट परीक्षार्थियों के सुसाइड की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से सामने आ रही है। यहां नीट छात्रा ने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। छात्रा की पहचान 19 वर्षीय अंकिता सांगले के रूप में की गई है। छात्रा के इस कदम से घर के लोग सहम गए और उनका कहना था कि बेटी के डॉक्टर बनने का सपना धरा का धरा ही रह गया।

उम्मीद के मुताबिक नही मिली सफलता

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा कि परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थी और डॉक्टर बनने का उसका सपना अधूरा रह गया। छात्रा ने जब यह कदम उठाया तो वह कमरे में पढ़ाई कर रही थी। कमरे का दरवाजा काफी देर तक नही खुला तो मां उसे आवाज लगाने लगी और अंदर देखा तो उसकी चीख निकल गई।

दुबारा परीक्षा में अंकिता को मिले कम अंक

अंकिता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि री-एग्जाम में उसे 166 मार्क्स मिले, जबकि कटऑफ 177 था। मेरे इस कदम के लिए उसके माता-पिता और भाई को जिम्मेदार न ठहराया जाए। अंकिता ने भाई को लिखा कि मम्मी-पापा को संभालना। उन्होंने काफी त्याग किया, लेकिन मैं सपना पूरा नहीं कर सकी। उसके पिता सुरेश सांगले का कहना था कि अंकिता ने नीट की अच्छी तैयारी की थी और पहली बार उसके अच्छे अंक आए थे।

आंदोलन के बाद यह पहला मामला

ज्ञात हो कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच पार्टी ने दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया और आंदोलन सामाप्त होने के बाद नीट छात्रा के सुसाइड का यह पहला मामला सामने आ रहा है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत नीट परीक्षा से जुड़े अब तक 23 लोगो के सुसाइड का मामला सामने आया हैं।

Exit mobile version