Site iconSite icon SHABD SANCHI

नींबू का मसालेदार अचार : स्वाद और सेहत का चटपटा संगम,

भारतीय रसोई की पहचान उसके देसी मसालों और पारंपरिक अचारों से होती है। इन्हीं में से एक है ,नींबू का मसालेदार अचार, जो स्वाद में खट्टा-तीखा और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। विटामिन C से भरपूर नींबू और पाचन में सहायक अदरक-हरी मिर्च के साथ तैयार यह अचार हर खाने को स्वादिष्ट बना देता है। यह अचार न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है। आइए जानें इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं।

नींबू का मसालेदार अचार बनाने की ज़रूरी सामग्री

नींबू का मसालेदार अचार बनाने की विधि
नींबू की तैयारी – नींबुओं को अच्छी तरह धोकर कपड़े से सुखा लें। फिर उन्हें चौकोर टुकड़ों में काट लें।
अदरक व मिर्च – अदरक को छीलकर लंबी पतली स्लाइस में काट लें और हरी मिर्च को बीच से लंबाई में काटें।
मसालों को मिलाना – एक बड़ी बर्तन में कटे हुए नींबू, अदरक और मिर्च को डालें। उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, सौंफ और भुना हुआ मेथी दाना डालें। सबको अच्छे से मिलाएं।
तेल डालना – सरसों के तेल को अच्छी तरह गर्म करें, फिर ठंडा होने दें। जब तेल गुनगुना हो जाए, तब मसाले वाले मिश्रण में मिलाएं।
संचयन और परिपक्वता – अचार को कांच की साफ बरनी या जार में भरें। इसे ढककर जब भी निकले इसे धूप में 15 दिनों तक रखें। हर 1-2 दिन में एक बार साफ सूखे चम्मच से हिलाएं ताकि सभी टुकड़े बराबरी से तेल व मसाले में भीगें।

स्पेशल  टिप्स

नींबू का अचार और स्वास्थ्य लाभ

विशेष :- नींबू का मसालेदार अचार न सिर्फ खाने में चटपटे स्वाद का तड़का लगाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी फायदेमंद है। एक बार बना लिया तो कई महीनों तक चलता है। इसे दाल-चावल, परांठा, खिचड़ी या पूरी के साथ परोसें – हर बार स्वाद में जान आ जाएगी!

नींबू अचार रेसिपी, मसालेदार नींबू अचार
Lemon Pickle Recipe, Spicy Indian Pickle

Exit mobile version