Site icon SHABD SANCHI

Nora Fatehi और Sanjay Dutt को मिला नोटिस, NCW ने भेजा समन..क्यों?

NCW summons Nora Fatehi and Sanjay Dutt

NCW summons Nora Fatehi and Sanjay Dutt

NCW summons Nora Fatehi and Sanjay Dutt: हाल ही में रिलीज हुई सॉन्ग सरकी चुनार गाने को लेकर विवाद सामने आया है नेशनल कमिशन फॉर वूमेन ने नोरा फतेही और संजय दत्त के साथ-साथ फिल्म निर्माता जिन्होंने ऐसे सॉन्ग को जारी किया है उनके खिलाफ समन जारी किया है। उनके द्वारा आरोप है कि गाने में महिलाओं का आपत्तिजनक तरीके से चित्रण किया गया है।

Sarke Chunar गाने का क्या है पूरा विवाद

दरअसल फिल्म KD: The Devil के गाने कर सरके चुनार को लेकर सोशल मीडिया पर इसके बल पर लोगों के द्वारा आपत्ति जताई गई थी सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने गाने में डबल मीनिंग लिरिक्स और कुछ डांस मूव्स को आपत्तिजनक तरीके का बताया है। ऐसा आरोप लगाया गया है कि इससे महिलाओं की छवि पर नेगेटिव प्रभाव हमारे समाज में पड़ता है।

ये भी पढ़े: Nora Fatehi Song Sarke Chunariya, govt ने लगाया रोक, मंत्री बोले आजादी..

NCW का संज्ञान और समन जारी क्यों?

Sarke Chunar Row में National Commission for Women अपना एक्शन लेते हुए आधिकारिक बयान में कहा कि गाने में कंटेंट “sexually suggestive” और “objectionable” प्रतीत हो रही है आयोग ने इस मामले में नोरा फतेही, संजय दत्त और इससे जुड़े निर्माता को निर्धारित तिथि 24 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया है। आयोग ने संभावित कानूनी दायरों के उल्लंघन की भी जांच की बात बताई है।

कंटेंट हटाने के लिए सरकार का रिएक्शन

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद सरके चुनार गाने का हिंदी संस्करण डिजिटल प्लेटफार्म से हटा दिया गया है। सरकारी स्तर पर भी इस मामलों में कई लोगों ने हस्तक्षेप किया है यह कदम बढ़ते विरोध और इंस्टीट्यूशन दावों के बाद लिया गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि डिजिटल कंटेंट पर निगरानी को लेकर भी सख्ती बढ़ाई जा सकती हैं।

कलाकारों की सफाई और रिएक्शन

सरके चुनर पर नोरा फतेही की ओर से सफाई में बताया गया है, उन्होंने अपने बयान में बताया कि उन्होंने यह गाना पहले किसी अन्य भाषा में शूट किया था और विवादित हिंदी वर्जन के लिरिक्स के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी ना ही उनसे परमिशन ली गई है। फिलहाल संजय दत्त या अन्य निर्माता की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

ये भी पढ़े: Dhurandhar 2 Hindi Review: धुरंधर 2 फिल्म रिव्यू

डिजिटल कंटेंट और जिम्मेदारी पर हो रही बहस

सरकी चुनार गाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रेगुलेशन को लेकर बहस शुरू कर दी है। विशेषज्ञ के अनुसार ओटटी और वीडियो प्लेटफार्म पर सेंसरशिप की स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसे विवाद बढ़ते जा रहे हैं और यह भी सवाल उठ रहा है की जिम्मेदारी कलाकारों निर्माता या प्लेटफार्म में किसकी तय होनी चाहिए।

Exit mobile version