Satin Crrditcare Network Ltd Share News: आज यानी गुरुवार के बाजार में NBFC सेक्टर का शेयर सैटिन क्रेडिटकेयर निवेशकों की नजर में आ सकता है. दरअसल, कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2026 के दिसंबर क्वॉर्टर के रिजल्ट बुधवार की देर शाम को जारी किया है. जिसमें कंपनी का मुनाफा 5 गुना बढ़कर 72 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. एक साल पहले के दिसंबर क्वॉर्टर में इस कंपनी का मुनाफा 14 करोड़ रुपए पर थम गया था. मुनाफे में इतनी बड़ी तेजी के बाद आज यानी गुरुवार को निवेशकों का ध्यान इस शेयर पर रह सकता है.
18 क्वार्टर से मुनाफ़े में कंपनी
गौरतलब है कि, मुनाफे में यह शानदार ग्रोथ सैटिन क्रेडिटकेयर कंपनी के कम प्रोविजन और कंपनी के बिजनेस में आई डबल डिजिट ग्रोथ की वजह से माना जा रहा है. आपको बता दें कि, कंपनी ने इस बार के दिसंबर क्वॉर्टर में एक और नया कीर्तिमान हासिल किया है दरअसल, सैटिन क्रेडिटकेयर कंपनी पिछले 18 क्वार्टर से लगातार प्रॉफिट रिपोर्ट कर रही है. ये कीर्तिमान काफी मायने रखता है क्योंकि NBFC सेक्टर लगातार कई सारी चुनौतियों का सामना कर रही है.
Q3 के अन्य आंकड़े
कंपनी को तीसरी तिमाही के दौरान 131 cr रुपए बेड लोन के तहत कर कर लिया है 1 साल पहले के दिसंबर क्वॉर्टर में ये आंकड़ा 203 cr रुपए के लेवल पर था. गौरतलब है कि, तीसरे तिमाही में सैटिन क्रेडिटकेयर का ग्रास NPA रेशों 3.3% पर आ गया है जो 1 साल पहले के दिसंबर क्वॉर्टर में 3.9% पर था. कंपनी आगे बताती है कि उनका टोटल प्रोविजन 31 दिसंबर 2025 समाप्त होने के बाद 272 cr रुपए पर है जो ऑन बुक पोर्टफोलियो पर 3.2% का प्रतिनिधित्व करती है.
1 महीने में 12 फीसदी रिटर्न
सैटिन क्रेडिटकेयर का शेयर बीते दिन यानी बुधवार के दिन 3.12% की तेजी के साथ 158 रुपए के भाव पर ट्रेड करके बंद हुआ है पिछले एक हफ्ते में यह शेयर 7% का रिटर्न दिया है. वहीं पिछले 1 महीने के हिसाब से पर देखेंगे तो 12% की तेजी और 6 महीने में 10% की तेजी रिपोर्ट की गई है. वहीं 1 साल में शेयर के भाव में 9% की ग्रोथ देखने को मिली हैं.
क्या है कंपनी का काम–धंधा
सबसे पहले आपको बताएं की कंपनी का मार्केट कैप 1751 करोड़ रुपए है. जी हां मार्केट कैप के साथ सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क एक एनबीएफसी कंपनी है जो प्रमुख तौर पर छोटे फाइनेंशियल लोन प्रोवाइड करने का काम करती है कंपनी प्रमुख तौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों में महिलाओं को बिना किसी गिरवी के छोटा लोन प्रोवाइड करती है. इसके अलावा कंपनी सोलर लैंप, साइकिल, क्लीयरिंग सर्विस के लिए भी लोन देती है.
