भीषण सड़क हादसेः महाराष्ट्र में 11, गुजरात तें 7 तथा यूपी में 6 लोगो की मौत

महाराष्ट्र। बीते 24 घंटो के दौरान देश के महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर-प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसों में तकरीबन 24 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के तहत महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार की सुबह 11 सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। बताया जाता है कि यह सड़क हादसा मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे वैन सवार अकाल ही काल के गाल में समा गए। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। वैन में तकरीबन 13 लोग सवार थें।

ट्रक ने तीर्थयात्रियों को सुला दिया मौत की नींद

गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। बताया जाता है कि तीर्थयात्रियों का यह दल पैदल राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। पीछे से ट्रक ने तीर्थयात्रियों को कुचल दिया। जिससे 5 पुरुष और 2 महिलाओं की मौत हो गई है।

बारातियों की मौत

यूपी के हापुड़ में बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोड की ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। जिससे बस सवार बाराती उसमें दब गए और उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *