नईदिल्ली। खेल मंत्रालय ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है, जबकि इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया गया है और सूची में किसी भी क्रिकेटर को शामिल नहीं किया गया है। अर्जुन अवॉर्ड के अलावा तीन कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर, सरकार ने अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है।
17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
खेल मंत्रालय ने इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं।
12 साल बाद अवार्ड से क्रिकेटर का नाम शामिल नही
मंत्रालय ने इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नहीं चुना है। यह 12 साल में पहला मौका है जब खेल रत्न अवॉर्ड के लायक कोई खिलाड़ी नहीं समझा गया। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह भारत की प्रमुख महिला चेस खिलाड़ियों में शामिल हैं। बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों महिला डबल्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं।
अर्जुन पुरस्कार 2025
खिलाड़ी – खेल
तेजस्विन शंकर – एथलेटिक्स
मोहम्मद अजमल -एथलेटिक्स
प्रियंका गोस्वामी- एथलेटिक्स
त्रिशा जॉली- बैडमिंटन
गायत्री गोपीचंद- बैडमिंटन
नरेंद्र – मुक्केबाजी
विदित गुजराती- शतरंज
दिव्या देशमुख- शतरंज
धनुष श्रीकांत- बधिर शूटिंग
लालरेमसियामी- हॉकी
राजकुमार पाल- हॉकी
सुजीत- कबड्डी
पूजा- कबड्डी
रुद्रांश खंडेलवाल-पैरा-शूटिंग
एकता भ्यान- पैरा एथलेटिक्स
अरविंद सिंह- रोइंग
अखिल श्योरण- शूटिंग

