O’ Romeo Controversy Nana patekar walkout : बॉलीवुड के नामी एक्टर नाना पाटेकर एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। नाना पाटेकर ओ रोमियो फिल्म के ट्रेलर इवेंट के दौरान गुस्सा हो गए थे जब उन्हें करीब 90 मिनट तक इंतजार करना पड़ा, ये पूरा मामला अब सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक फैला हुआ है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में क्या हुआ?
मुंबई में आयोजित होने वाले ओ रोमियो फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना पाटेकर समय पर पहुंच गए थे लेकिन निर्धारित समय पर कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ जिस कारण वह लंबे समय तक ट्रेलर का इंतजार किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कलाकारों को देर से पहुंचने के कारण इवेंट में लगातार देरी होती रहे जिससे नाना पाटेकर काफी नाराज हुए।
ये भी पढ़े : O Romeo: खून से लथपथ शाहिद कपूर.. टीजर रिलीज होते ही मच गया हड़कंप
घड़ी की ओर इशारा कर जताई नाराज़गी
इवेंट के दौरान सामने आए एक वीडियो में nana patekar अपनी कलाई पर मौजूद घड़ी की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह बिना कुछ बोले मंच से उतरकर इवेंट छोड़कर चले गए या दृश्य वहां मौजूद मीडिया और मेहमानों के लिए काफी चौकाने वाला था। नाना पाटेकर का यह वीडियो कुछ ही मिनट में वायरल हो गया।
Vishal Bhardwaj ने क्या कहा?
इस फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज है। उन्होंने इस मामले के बाद कहा की नाना पाटेकर को इंतजार बिल्कुल पसंद नहीं है और वह समय के बहुत ही पाबंद है। निर्देशक के अनुसार नाना पाटेकर ने सीधे कहा कि एक घंटा से ज्यादा इंतजार करवाया गया इसलिए वह जा रहे हैं विशाल भारद्वाज ने स्थिति को हल्के अंदाज में संभालने की कोशिश की।
Shahid Kapoor और Tripti Dimri की देरी बनी वजह?
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति निर्धारित समय से काफी देर करके इवेंट में पहुंचे जिस कारण यह इवेंट शुरू नहीं हो पाया था। हालांकि इस पर दोनों कलाकारों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी कई लोगों ने तो नाना पाटेकर के फैसले का समर्थन किया कि सीनियर कलाकारों के समय का सम्मान होना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे एक छोटी सी बात को बड़ा मुद्दा बनाने जैसा ही कहा।
ये भी पढ़े : Aamir Khan ने कहा “दिल से शादीशुदा हूं, गर्लफ्रेंड संग नए घर में शिफ्ट!
फिल्म ‘O’Romeo’ पर पड़ेगा क्या असर?
हालांकि यह विवाद फिल्म के लिए नेगेटिव से ज्यादा चर्चा का कारण बना हुआ है।O’Romeo फिर मैं पहले से ही अपने डार्क और इंटेंस कंटेंट को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है और अब नाना पाटेकर से जुड़ा यह मामला लोगों की और उत्सुकता बढ़ा देता है। इस पूरी घटना से बॉलीवुड के प्रोफेशनल होने और समय की अहमियत पर सवाल होते हैं। Nana Patekar हमेशा से समय की अहमियत समझते हैं इस वजह से उन्होंने ज्यादा इंतजार नहीं किया होगा।

