Mahi vij ने किया Nadim Nadz के लिए पोस्ट, कौन है…ये

Mahi vij ने किया Nadim Nadz के लिए पोस्ट, कौन है...ये

Mahi vijj and Nadim Nadz: टीवी की एक्ट्रेस माही विच और जय भानुशाली के अलग होने की खबर के बीच नादिम नाज अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। माही के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक भावुक सी पोस्ट को लेकर उनकी और नादिम के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं काफी तेज हो गई है। ऐसे भी यह जानना लोगों के लिए जरूरी हो जाता है कि आखिर नादिम है, कौन और ये आजकल इतनी चर्चा में क्यों बने हुए हैं।

Mahhi Vij और Jay Bhanushali के अलगाव के बाद बढ़ी चर्चा

अपनी शादी के करीब 14 साल के बाद माही ने जय भानुशाली के साथ अपनी शादी को आपसी सहयोग से खत्म करने का फैसला लिया जिसमें दोनों ने साफ तौर पर कहा कि वह अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर ही करेंगे। अलग होने की घोषणा की कुछ ही दिनों के बाद माही की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

ये भी पढ़े : Splitsvilla 16: मैं पहले ऐसा नहीं था… करण कुंद्रा और सनी लियोनी का बड़ा बयान

Nadim Nadz कौन हैं?

दरअसल Nadim Nadz एक मीडिया प्रोफेशनल और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने व्यक्ति हैं जो लंबे समय से टेलिविजन प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं और सिनेमा इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे एक जरूरी भूमिका निभाते दिखते हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक भरोसेमंद और अनुभवी प्रोफेशनल के रूप में की गई है।

Salman Khan से खास कनेक्शन

नादिम का नाम इसलिए भी चर्चा में बना हुआ है क्योंकि उनके करीबी रिश्ता बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ है। नादिम और सलमान खान टेलीविजन से जुड़े प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर चुके हैं। सलमान खान के द्वारा पब्लिकली उन्हें जन्मदिन की बधाई देना उनके खास रिश्तों की और इशारा करता है जिसने लोगों की जिज्ञासा को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

Mahhi Vij की पोस्ट और उसके मायने

माही के द्वारा नादिम को लेकर जो पोस्ट किया गया उसमें उन्होंने एक कैप्शन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनका अपना सेफ स्पेस, परिवार और हमेशा साथ रहने वाला दोस्त नादिम है। उनके द्वारा किया जाने वाला पोस्ट इमोशनली रूप से काफी फेमस हुआ हालांकि माही ने कहीं भी इसे एक रोमांटिक रिश्ता नहीं बताया बल्कि गहरी दोस्ती के रूप में बताया है।

ये भी पढ़े : Indian Idol 3 के विनर Prashant Tamang की मौत!

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं और सच्चाई

सोशल मीडिया पर इसके बारे में कुछ यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि उनका दोस्त उनके मुश्किल दौर में मिला एक सच्चा साथी है। फिलहाल नाजिम और माही दोनों की ओर से किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है। कुल मिलाकर, Nadim Nadz का नाम मह्ही विज़ की पर्सनल जिंदगी में मजबूत सपोर्ट सिस्टम के रूप में सामने आ रहा है। मौजूदा जानकारी के अनुसार यह रिश्ता दोस्ती और भरोसे पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *