Mythological Films 2026: भारत में फिल्मों का जमाना बदल गया है अब लोग हिस्ट्री और माइथोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद करने लगे हैं और इंडियन सिनेमा में भी भारी संख्या में ऐसी फिल्मों की मेकिंग शुरू हो गई है. इस बात का अंदाजा इसी चीज़ से लगाया जा सकता है कि साल 2026 और 27 में 10 माइथोलॉजिकल फिल्में रिलीज होने वाली हैं और सभी की सभी बवाल काटने वाली फिल्में हैं.
साल 2026 में रिलीज होने वाली माइथोलॉजिकल फिल्में
Indian Mythological Movies 2026:
रामायण पार्ट 1:
इस साल दिवाली के मौके पर भारत की सबसे महंगी फिल्म यानी रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 रिलीज होने वाली है. इस फिल्म से न सिर्फ मेकर्स बल्कि पूरे देश के हिन्दुओं की उम्मीदें जुडी हैं. 4 हजार करोड़ में बन रही रामायण फिल्म सीरीज को पूरी दुनिया में दिखाया जाएगा और करीब 45 भाषाओँ में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
जय हनुमान
Hanu-Man जैसी फिल्म देने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा ऋषभ शेट्टी के साथ जय हनुमान फिल्म लेकर आने वाले हैं. इस फिल्म में Kantara के एक्टर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए है जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी
चिरंजीवी हनुमान: दी एटर्नल
इस साल दिसंबर के एन्ड में भगवान हनुमान पर एक AI फिल्म भी रिलीज होने वाली है जिसका निर्देशन राजेश मापुस्कर ने किया है. इस फिल्म का म्यूजिक भी एक ऐसा बैंड तैयार कर रहा है जो दुनिया का पहला AI-पावर्ड बैंड है.
वाल्मीकि रामायण
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म से पहले निर्देशक भावना तलवार की फिल्म वाल्मीकि रामायण रिलीज होगी। इस फिल्म की कास्ट के बारे में जानकारी नहीं है मगर ये 2 अक्ट्रबर के दिन रिलीज की जाएगी। भले ही इस फिल्म का स्केल नामित मल्होत्रा की रामायण जितना बड़ा नहीं है मगर इसमें भी अव्वल दर्जे के कलाकार शामिल हैं. जैसे बाहुबली’ के प्रोडक्शन डिज़ाइनर भी साबू ही थे. ‘पुष्पा’ और ‘दी गोट लाइफ़’ जैसी फिल्मों के साउंड डिज़ाइनर रेसुल पूकुट्टी इसके इसका साउंड डिज़ाइन कर रहे हैं. ‘देवदास’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों के DoP रह चुके बिनोद प्रधान इसके सिनेमैटोग्राफर हैं. और कैप्टन ऑफ द शिप यानी डायरेक्टर हैं भावना तलवार. पंकज कपूर स्टारर ‘धर्म’ (2007) के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था.
साल 2027 में रिलीज होने वाली माइथोलॉजिकल फिल्में
Indian Mythological Movies 2027:
महावतार
स्त्री, भेड़िया, मुँज्या और थामा जैसी फ़िल्में देने वाले Maddock Films के मालिक दिनेश विजान विक्की कौशल के साथ भगवान परशुराम पर फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम है महावतार। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार महावतार का स्केल विक्की की पिछली फिल्म छावा से 6 गुना ज्यादा है. यह फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज होगी।
महाकाली
महाकाली फिल्म से अक्षय खन्ना अपना तेगलु डेब्यू करने जा रहे हैं, यह फिल्म भी प्रशांत वर्मा यनिवर्स का हिस्सा है जो ऋषभ शेट्टी के साथ जय हनुमान बना रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय खन्ना राक्षसों के गुरु शुक्राचार्य का रोल कर रहे हैं. भूमि शेट्टी महाकाली के पात्र में हैं. फिल्म मां काली पर आधारित है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म पौराणिक प्रसंग दिखाने के साथ समाज में सौंदर्य के मानकों को चुनौती देगी। यह फिल्म अगले साल 7 दिसंबर को रिलीज होगी।
विश्वम्भरा
चिरंजीवी एक बार फिर से सोशियो-मायथो-फैंटसी लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है विश्वम्भरा। इस फिल्म में एक आम आदमी के जीवन में ऐसी घटना हो जाती है कि वो अपनी पत्नी को बचाने के लिए धरती से स्वर्ग की यात्रा करता है और इस बीच कई बुरी शक्तियों का सामना करता है. इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए है जो अगले साल जुलाई में रिलीज होगी।
बाहुबली: द एटर्नल वॉर- पार्ट 1
फैंस राजामौली से बाहुबली 3 की डिमांड कर रहे थे सो उन्होंने पूरी कर दी. अगले साल बाहुबली: द एटर्नल वॉर- पार्ट 1 रिलीज होगी मगर ये एक एनिमेटेड फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन ईशान शुक्ला कर रहे हैं। इस फिल्म में अमरेंद्र बाहुबली की मौत के बाद उसकी आफ्टर लाइफ में क्या होता है ये दिखाया जाएगा।
वाराणसी
राजामौली की अबतक की सबसे महंगी फिल्म वाराणसी एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है. जिसमे महेश बाबू रूद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं जो एक दिव्य चीज के लिए अलग अलग समय में खोज कर रहा है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।
रामायण पार्ट 2
नामित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2026 की वाली और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली में रिलीज होगा।

