Mutual Fund SIP: आज के दौर में निवेश करना बेहद जरूरी हो गया है, जी हां ना जानें कब कैसे पैसे की जरूरत पड़ जाए. ऐसे में लोग अपने पैसों को निवेश करने के लिए अलग अलग जगहों पर निवेश करते हैं. जैसे कुछ लोग बैंक एफडी में अपने पैसों को निवेश करते हैं. वहीं कुछ लोग रिस्क लेकर अपने पैसों को शेयर बाजार में निवेश करते हैं. इसके अलावा आजकल कई लोग SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना भी काफी पसंद कर रहे हैं.
Mutual Fund SIP में निवेश करना अब लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी होने वाली है. आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करने से बचना चाहिए. चलिए बताते हैं…
म्यूचुअल फंड SIP में निवेश
गौरतलब है कि, म्यूचुअल फंड SIP में आपको हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करनी होती है. यह मार्केट से लिंक्ड होती है मतलब मिलने वाला रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव से प्रभावित होता है. हालांकि, लंबे समय में अगर आप यहां निवेश करते हैं, तो मार्केट का ज्यादा असर नहीं पड़ता है और आपको कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है. म्यूचुअल फंड SIP में औसतन 12 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है. फंड के प्रदर्शन के हिसाब से यह रिटर्न ज्यादा या कम हो सकता है.
किन्हें नहीं करना चाहिए MF SIP में निवेश?
म्यूचुअल फंड में निवेश मार्केट से लिंक्ड होता है. ऐसे में यहां मिलने वाला रिटर्न निश्चित नहीं होता है और यह थोड़ा रिस्क भरा भी हो सकता है. ऐसे में जो लोग बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, उन लोगों को म्यूचुअल फंड SIP में निवेश नहीं करना चाहिए. ऐसे में अपनी रिस्क लेने की क्षमता के आधार पर ही निवेश करने का फैसला लें.
Long Term में देता है ये मुनाफा
म्यूचुअल फंड SIP में अगर आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है. वहीं शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट में म्यूचुअल फंड SIP ज्यादा रिटर्न नहीं देता है. हालांकि, यह फंड पर निर्भर करता है. ऐसे में अगर आप शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो आपको भी म्यूचुअल फंड SIP में निवेश नहीं करना चाहिए.
अगर आपकी मंथली इनकम स्थिर नहीं हैं तो आपके लिए हर महीने SIP देना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में अस्थिर आय वाले लोगों को भी म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करने से बचना चाहिए.
