Site icon SHABD SANCHI

कौशांबी में मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ से प्रभावित

up news

up news

Muslim family convert into Hindu in Kaushambi: कौशांबी जिले में एक मुस्लिम परिवार ने सामूहिक रूप से हिंदू धर्म अपनाया। महदी अली राजपूत, उनकी पत्नी सायमा और तीन वर्षीय बेटी उर्वा ने मंझनपुर के दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर सनातन धर्म में प्रवेश किया। परिवार ने बताया कि वे ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की विचारधारा से प्रेरित थे।

Muslim family convert into Hindu in Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर में मेहंदी अली राजपूत और उनके परिवार ने हिंदू धर्म अपनाया। सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी मेहंदी अली ने अपनी पत्नी सायमा और तीन वर्षीय बेटी उर्वा के साथ यह निर्णय लिया। धर्म परिवर्तन के बाद मेहंदी अली का नया नाम अनुज प्रताप सिंह (43), उनकी पत्नी का सौम्या अनुज सिंह (23) और बेटी का उर्विजा अनुज सिंह रखा गया। परिवार ने हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन धर्म को अपनाया।

हिंदू रीति-रिवाज अपनाने का संकल्प

अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि यह निर्णय परिवार की आपसी सहमति से लिया गया। अब वे हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करेंगे। अनुज ने कहा कि हिंदू धर्म का दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ (पूरी दुनिया एक परिवार है) उन्हें गहरे तक प्रभावित करता है। यह विचारधारा विश्व को एकजुट करने की प्रेरणा देती है। हिंदू रक्षा समिति के जिला संयोजक वेद प्रकाश सत्यार्थी ने इसकी पुष्टि की।

पहले हिंदू थे, गलती का हुआ एहसास

जानकारी के अनुसार, अनुज प्रताप सिंह पहले हिंदू थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने मुस्लिम धर्म स्वीकार किया था। अब अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने पुनः सनातन धर्म में वापसी की। अनुज ‘वन अंब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट’ के संस्थापक भी हैं। धर्म परिवर्तन के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Exit mobile version