Site iconSite icon SHABD SANCHI

अभी तक नहीं देखी Munjya? तो अब घर बैठे फैमिली संग इस चैनल पर देखें फिल्म

MunjayaMunjaya

Munjaya

Munjya on TV: सुपरनैचुरल हॉरर मूवी ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। बहुत से लोग जो ये फिल्म थियेटर में जाकर नहीं देख पाएं वो इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे ताकि घर बैठे ये फिल्म देख सकें। हालांकि, अभी तक यह ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन ओटीटी से पहले यह टीवी पर रिलीज हो रही है।

Munjya

ये भी पढ़ें: अब घर बैठे देखिए फिल्म Stree 2, जानें किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

टीवी पर कब आएगी फिल्म ‘मुंज्या’?

शरवरी वाघ और अभय वर्मा की ये फिल्म मैडॉक ने ही बनाई है। जो उनकी सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। ये फिल्म स्त्री के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। जबकि ये फिल्म चंदू चैंपियन की रिलीज के एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। बता दें कि 24 अगस्त 2024 शनिवार को रात 8 बजे ये फिल्म टीवी पर आएगी। इसे आप स्टार गोल्ड चैनल पर देख सकते हैं। यानी कि वीकेंड पर पूरे परिवार के साथ ये फिल्म देख सकते हैं, बस आपके टीवी पर स्टार गोल्ड चैनल आना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Bollywood के खान्स संग फिल्म बना रहीं Kangana Ranaut 

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में दिखेंगे अभय वर्मा?

फिल्म ‘मुंज्या’ में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर अभय वर्मा को शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में एक रोल ऑफर हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी हैं। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट करेगी। अभय वर्मा के रोल के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइडेट हैं।

Exit mobile version