Site iconSite icon SHABD SANCHI

Mumbai-Delhi Expressway: डिवाइडर से टकराकर टुकड़ो-टुकड़ों में हुई BMW कार, दो लोगो की मौत





Mumbai-Delhi Expressway। रफ्तार का कहर Mumbai-Delhi Expressway से सामने आ रहा है। जहां एक BMW कार डिवाइडर से ऐसे टकराई की कार के न सिर्फ परखच्चे उड़ गए बल्कि उसके पार्ट टुकड़ों में मिले है। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया।

वीडियों आया सामने

सड़क हादसे का वीडियों सामने आया है। जिसमें कार का इंजन हादसे की जगह से करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। शव भी सड़क पर बिखर गए थें। मृतकों की पहचान 26 साल के योगेश नेगी और 24 साल के रेबेका जैकब के रूप में हुई है। दोनों बांद्रा के रहने वाले थे। घायल अंगद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार उसी की बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है, जानकारी आ रही है कि हादसे से पहले कार 251 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। पुलिस का मानना है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ है, बहरहाल हादसे की पूरी जांच होने के बाद जानकारी सामने आएगी।

Exit mobile version