रीवा। अल्लाह रब्बुल इज्जत के महबूब नबी इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल्लललाहो अलैहे वसल्लम के नवासे शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन रजिअल्लाह तआला अन्हो तथा उनके आल की करबला की जंग में हुई शहादत की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। देर रात शहर एवं जिले की सभी ताजिया चौको पर ताजिया रख कर फातिहा दरूद किया गया। यह जानकारी जिला मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त महमूद खान ने दिए है।
ऐसे निकलेगा जुलूश
जिला मोहर्रम कमेटी द्वारा घोषित प्रोग्राम के मुताबिक 26 जून को सुबह 05ः00 बजे तरहटी की सभी ताजिया ढोल साहभोलन सिटी कोतवाली पहुचेगे तथा फिर वहां से फोर्ट रोड स्टेचू चौराहा, प्रकाश चौराहा होकर छोटी दरगाह आयेगे तथा उसके बाद धोबिया टंकी होकर गोविन्दगढ़ मार्ग से बिछिया तकिया मजार में जायेगे तथा वहां प्रोग्राम में शिरकत करने के बाद सुबह 11ः00 बजे तक अपने-अपने मुकाम वापस चले जायेगे। इसके बाद शहर के सभी ताजिया, ढोल, अखाड़ा, गिरोह, अलम मजमे के साथ बाद नमाज जुमा दोपहर 03ः00 बजे, अपने-अपने चौको से चल कर शाहभोलन सिटी कोतवाली जायेगे तथा फिर वहां से शहर का मुख्य जुलूस शाम 07ः00 बजे फोर्ट रोड अशोक बाबा सिंधी चौराहा प्रकाश चौराहा होकर छोटी दरगाह जायेगा जहां अखाड़े का जोरदार प्रोग्राम अस्पताल तिराहे पर होगा। प्रोग्राम के बाद जिला मोहर्रम कमेटी एवं इंतजामिया कमेटी छोटी दरगाह द्वारा तबर्ररूख देकर ताजियों को रवाना किया जायेगा। जहां बिछिया की सभी ताजिया धोबिया टंकी होकर बिछिया कर्बला जायेगी जबकि घोघर तरहटी सहित शहर की बांकी ताजिया बड़ी दरगाह कर्बला शरीफ जायेगी। जहां फातिहा के बाद प्रोग्राम समाप्त होगा।
शामिल होगी 80 ताजिया
मोहर्रम के जुलूस में शहर की लगभग 80 ताजिया 15 ढोल 04 अखाड़े 15 गिरोह एवं अलम के साथ हजारो की तादाद में अकीदत मंद शिरकत करेगे। जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इकबाल खान, कार्यकारी अध्यक्ष वसीम अब्बसी, एड0 रियाजुद्दीन डब्बू, अरबाज अहमद, सचिव मो0 अजीम, मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त एवं प्रवक्ता एड0 महमूद खान, मीडिया प्रभारी शाहिद अंसारी, इन्तजामिया कमेटी छोटी दरगाह के अध्यक्ष अनस अब्बासी, बड़ी दरगाह के अध्यक्ष इकबाल खान चॉद, अंजुमन इस्लामिया स्कूल के पूर्व अध्यक्ष आफताब आलम बाबी, मोहर्रम कमेटी के उपाध्यक्ष शेर खान, मुनाफ खान, मोइनुद्दीन शेख, अरशद अब्बासी, शेख एखलाख, राशिद खान प्रोमिश, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम उर्फ मून, सलमान अंसारी सहित जिला मोहर्रम कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने मोहर्रम का त्यौहार शांति एवं सदभाव पूर्वक मनाने की अपील की है।

