Site iconSite icon SHABD SANCHI

यूपीएससी में एमपी के लालों ने किया कमाल, ईशान ने देश भर में हासिल किया 5वीं तो पक्षल ने 8वीं रैंक

यूपीएससी। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। जिसमें मध्यप्रदेश के लालों ने कमाल करते हुए देश भर में बनी टॉप टेन की सूची स्थान बनाया है। जानकारी के तहत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईशान भटनागर ने देश भर में 5वीं रैंक हासिल किए है, जबकि धार जिले के पक्षल जैन 8वीं रैक प्राप्त किये है। यूपीएससी में चयनित होने वाले एमपी के होनहार युवाओं ने देश भर में प्रदेश और जिले का नाम रोशन किए है। रिजल्ट घोषित होने के बाद सफलता पाने वाले अभ्यार्थियों के साथ ही लोगों में खुशी की लहर हैं और लोग बधाई दे रहे है।

भोपाल के है ईशान

जानकारी के तहत ईशान मध्य प्रदेश से सफल होने वाले अभ्यार्थियों में शीर्ष पर हैं। ईशान ने दिल्ली के नेशनल लॉ कॉलेज विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी कर चुके हैं। ईशान ने स्कूली शिक्षा डीपीएस भोपाल से पूरी की है। ईशान की मां विनीता भटनागर आरजीपीवी में प्रोफेसर हैं। पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जानकारी के तहत ईशान नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

धार के रहने वाले है पक्षल

यूपीएससी में 8वीं रैंक प्राप्त करने वाले पक्षल जैन मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा के ग्राम बाग के निवासी है। पक्षल के पिता नीलेश जैन ग्राम बाग में ही अपना बिजनेश करते है और मां दीप्ति जैन हाउस वाइफ हैं। पक्षल की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है और पूरे परिवार को लोग शुभकामनाएं दे रहे है।

Exit mobile version