Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी का खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, भोपाल का राजा भोज तीसरे नंबर पर

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया हैं, क्योकि खजुराहो का एयरपोर्ट देश का नंबर-1 एयरपोर्ट खिताब अपने नाम कर लिया है। यह क्षेत्र हवाई सेवाओं को लेकर एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान मजबूत की है। ज्ञात हो कि खजुराहों पर्यटन के क्षेत्र में तो अपनी पहचान रखता ही है और हवाई सेवाओं में बेहतर यात्रियों को बेहतर सुविधा दे रहा है, यह अब साबित हो गया है।

ग्राहक संतुष्टि सर्वे में नंबर वन

मीडिया खबरों के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वर्ष 2026 के राष्ट्रीय सेवा एवं ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वे में खजुराहो एयरपोर्ट को देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट घोषित किया गया है, जबकि राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा। खजराहों एयरपोर्ट के हाथो लगातार यह दूसरी उपलब्धी लगी है, जानकारी के तहत इससे पहले दिसंबर 2025 में भी खजुराहो एयरपोर्ट ने देश में पहला स्थान हासिल किया था।

इस तरह की व्यवस्था

खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि एयरपोर्ट को मिली यह सफलता पूरे एयरपोर्ट स्टाफ की मेहनत और यात्रियों के भरोसे का परिणाम है। एयरपोर्ट में स्वच्छता, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और सेवा की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और ऐसे मानकों पर यह एयरपोर्ट खरा उतरा है।

सर्वे और रैंकिंग की मुख्य बातें

उड़ानों की स्थिति

Exit mobile version