MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर कुल 2317 पदों की भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2317 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों को भरा जाएगा। बोर्ड ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मानदंड निर्धारित किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10+2 (12वीं) भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय कोर्स) या पीबीबीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय कोर्स) में कम से कम 45% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) होने चाहिए। उम्मीदवार का मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद में वैध रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए।
सिस्टर ट्यूटर पद के लिए योग्यता
सिस्टर ट्यूटर पद के लिए भी 12वीं PCB विषयों के साथ पास होना जरूरी है। उम्मीदवार को बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 1 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव और मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद में सक्रिय पंजीकरण अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि SC, ST, OBC आदि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक रखी गई है। मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दिव्यांग, पूर्व सैनिक और अन्य आरक्षित श्रेणियों को अतिरिक्त आयु छूट भी प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
- परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-7 के अंतर्गत ₹28,700 से ₹91,300 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा, जबकि सिस्टर ट्यूटर पद पर पे लेवल-9 के अंतर्गत ₹36,200 से ₹1,12,400 प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी। इनके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं जैसे भत्ता, पेंशन, मेडिकल सुविधा आदि भी उपलब्ध होंगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर होमपेज से “ऑनलाइन आवेदन” सेक्शन पर क्लिक करें, फिर “नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026” लिंक चुनें। इसके बाद “नया पंजीकरण” पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स भरें, रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें तथा आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरकर फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म की समीक्षा कर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

