Site icon SHABD SANCHI

MP Today Weather: प्रदेश में फरवरी में चार बार पलटा मौसम, होली पर फिर बारिश-आंधी के आसार

mp today weather

mp today weather

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में होली के आसपास मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के कई हिस्सों में प्रभाव डाल सकता है, जिससे बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। वर्तमान में प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है और कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में मौसम ने चार बार करवट ली है। महीने की शुरुआत में आंधी-बारिश और ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया, तो अब अप्रैल जैसी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, होली (मार्च के पहले सप्ताह) के आसपास मौसम फिर से बदल सकता है। 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर प्रदेश पर पड़ सकता है।

ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा प्रभाव की संभावना

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ से खासकर ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय होने से शुक्रवार को भोपाल सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, बादलों के बावजूद दिन के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। फिलहाल शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है और किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

अप्रैल जैसी तपिश, कई शहरों में पारा 34 डिग्री के पार

ओले और बारिश का दौर थमते ही प्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री से अधिक बना हुआ है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में 30 डिग्री से ऊपर रहा। सबसे गर्म शहर खरगोन रहा, जहां पारा 34.8 डिग्री तक पहुंचा।

बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

रात में भी गर्मी से राहत नहीं

न्यूनतम तापमान की स्थिति भी गर्मी का एहसास करा रही है। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 9.6 डिग्री तक गिरा। सागर में 18.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। श्योपुर, सिवनी, गुना, खंडवा और टीकमगढ़ में रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा, जबकि रतलाम और धार में 17 डिग्री से अधिक रहा।

फरवरी में चार बार बदला मौसम

Exit mobile version