Site icon SHABD SANCHI

MP Today Weather: प्रदेश में घने कोहरे ने थाम ली रफ्तार, 30 से अधिक जिलों में विजिबिलिटी घटी

Dense fog conditions affecting roads and visibility in Madhya Pradesh during winter.

Dense fog and cold wave in Madhya Pradesh

MP Today Weather: मध्य प्रदेश का आधे से अधिक हिस्सा इन दिनों घने कोहरे की चपेट में है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर सहित 30 से ज्यादा जिलों में सुबह के समय घना से मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50-200 मीटर तक घटने से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में सर्द मौसम ने एक बार फिर लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार सुबह प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई प्रमुख शहरों समेत 30 से ज्यादा जिलों में दृश्यता काफी कम हो गई। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन जैसे शहरों में सुबह के समय सड़कों पर हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। मौसम विभाग ने वाहन चालकों से सतर्क रहने और केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

कोहरे का सबसे ज्यादा असर इन जिलों में

प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसमें ग्वालियर-चंबल अंचल की स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते सुबह के समय सड़क हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है। इस कोहरे से प्रभावित प्रमुख जिले भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर है।

कोहरे का असर यातायात पर आया नजर

घने कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर भी साफ नजर आया। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं। शाजापुर जिले में कोहरे के कारण कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। विदिशा में सुबह हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, हालांकि रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि अन्य शहरों में पारा 10.2 से 16.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बुधवार को ठंडी हवाओं के कारण ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।

अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम बदलाव का कारण

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। 10 फरवरी से मावठा (हल्की बारिश) गिरने के आसार हैं।

Exit mobile version