Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में जारी हुआ भर्ती परीक्षा कैंलेडर, विभिन्न विभागों में 14000 तथा 30000 शिक्षक पात्रता की होगी परीक्षा

Students appearing for a government recruitment examination in Madhya PradeshStudents appearing for a government recruitment examination in Madhya Pradesh

जॉब। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर आ रही है, क्योकि एमपी भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिसके तहत विभिन्न विभागों में 14000 तथा 30000 शिक्षक पात्रता की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सरकारी नौकरी का मिलने वाला है। वे एमपी पीएएससी समेत विभिन्न विभागों की वेब साइट में जाकर वैंकेसी एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ले सकेगे।

एमपीपीएससी से 14000 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के कैलेंडर के अनुसार, 2026 में ग्रुप ए से लेकर ग्रुप डी तक के 14,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कुल 22 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं के माध्यम से खाली पड़े पदो को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन विभागों में होगी भर्ती

कैंलेडर के तहत जो भर्तीया होनी है उसमें राज्य के प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए की जाएंगी। इनमें से 10 प्रमुख परीक्षाएं एमपीपीएससी द्वारा आयोजित की जाएंगी, जबकि 16 परीक्षाएं कर्मचारी चयन मंडल करवाऐगा।

शिक्षकों के 30000 पदों पर भर्ती परीक्षा

इन भर्तियों के अलावा, राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लगभग 30,000 पदों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि की एमपी टीएटी भी आयोजित होगी। साथ ही, महिला एवं बाल विकास, डेयरी और कृषि जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा और ट्रेनिंग के लिए भी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्य भर्तियां और कैलेंडर:

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version