MP Wheat Procurement: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गेहूं (Wheat) की रिकॉर्ड पैदावार देखते हुए राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त कोटा मांगा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि किसानों की बढ़ती संख्या और अधिक उत्पादन को देखते हुए केंद्र द्वारा दिए गए मौजूदा 78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य कम पड़ सकता है।
MP Wheat Procurement: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस बार गेहूं (Wheat) की शानदार पैदावार को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) लगातार केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश को 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया है, लेकिन बेहतर उत्पादन के कारण यह लक्ष्य आसानी से पार हो सकता है।
किसानों में बढ़ा उत्साह
इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3 लाख अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का यह रुझान प्रदेश में गेहूं उत्पादन बढ़ने का स्पष्ट संकेत है।
खरीदी में तेजी
अब तक प्रदेश में 2.21 लाख किसानों से कुल 95.17 लाख क्विंटल गेहूं (Wheat) की खरीदी हो चुकी है। इनमें से 75.57 लाख क्विंटल गेहूं का परिवहन भी पूरा कर लिया गया है। सरकार ने गेहूं बेचने वाले 1.06 लाख किसानों को अब तक 1091.33 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
बारदाना संकट पर सरकार का त्वरित समाधान
पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध के कारण शुरुआती दिनों में बारदानों (Gunny Bags) की कमी देखी गई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस समस्या को तुरंत हल कर लिया और जूट बैग (Jute Bags), पीपी बैग (PP Bags) तथा अन्य विकल्पों की व्यवस्था कर दी। वर्तमान में खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।
किसानों को मिल रहा बेहतर मूल्य
मध्य प्रदेश सरकार किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य (MSP) के साथ अतिरिक्त 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देकर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि बढ़े हुए उत्पादन को देखते हुए मध्य प्रदेश के लिए गेहूं खरीदी का लक्ष्य और बढ़ाया जाए।

