Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी पुलिस के नशे से दूरी है ज़रूरी को मिल रही वैश्विक पहचान, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

एमपी। मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक प्रभावी सामाजिक जनआंदोलन के रूप में स्थापित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत बालाघाट पुलिस द्वारा नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अभिनव पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने किया सम्मानित

इस व्यापक जनसहभागिता, प्रभावी जनजागरूकता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बालाघाट पुलिस की इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान करते हुए Certificate of Excellence से सम्मानित किया है।

सवा लाख लोगो ने एक साथ लिया संकल्प

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस महानिर्देशक कैलाश मकवाड़ा के मार्गदर्शन में बालाघाट पुलिस ने अभियान के दौरान आयोजित एक मिनट के नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस कार्यक्रम में जिले के 1 हजार 204 विद्यालयों के लगभग 1 लाख 25 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही 5 लाख से अधिक नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से अभियान से जुड़कर नशामुक्ति के इस जन आंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Exit mobile version