Madhya Pradesh Police Recruitment 2025: अब ट्रांसजेंडर्स भी हो सकते हैं भर्ती में शामिल

mp constable bharti 2025

Madhya Pradesh Police Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में 2021 से ट्रांसजेंडर वर्ग को सरकारी भर्ती में अलग श्रेणी में शामिल किया गया है। राज्य में इस समुदाय की अनुमानित संख्या लगभग 1,400 है। पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा-2025 के संबंध में, थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए प्रोफाइल पंजीयन फॉर्म में संशोधन किया जा रहा है। इसके तहत जेंडर विकल्प में ‘थर्ड जेंडर’ के रूप में एक अलग विकल्प जोड़ा गया है।

Madhya Pradesh Police Recruitment 2025: मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 में अब ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2025 कर दी है। आवेदन फॉर्म में ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए अलग जेंडर ऑप्शन जोड़ा गया है। थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 है। कोर्ट केस वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन की अनुमति दी गई है, लेकिन उनका परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम आदेश पर निर्भर होगा।

संशोधित की गई नई तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 16 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025

मध्यप्रदेश में 2021 से ट्रांसजेंडर वर्ग को सरकारी भर्ती में अलग श्रेणी में शामिल किया गया है। राज्य में इस समुदाय की संख्या लगभग 1400 है।

ESB का बयान

पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्यप्रदेश शासन के तहत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) भर्ती परीक्षा-2025 के लिए थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों हेतु प्रोफाइल पंजीयन फॉर्म में जेंडर ऑप्शन के रूप में एक नया विकल्प जोड़ा गया है। साथ ही, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए आवेदन जमा करने की अनुमति दी है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *