भोपाल। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांगे है। उन्होने कहा कि मैने पहले भी कहा है कि किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी भी वर्ग का अपमान करने को उनका कोई विचार किसी भी तरह से कभी भी नही रहा है। जो शब्द निकल गए वे निस्संदेह मेरे शब्द, मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे। शब्द देशभक्ति के उत्साह, उत्तेजना और आवेश में निकले थे। गलती के पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए। आप सब जानते हैं कि मेरी कोई दुर्भावना नहीं थी। मैंने अंतःकरण से क्षमा याचना की है, कई बार क्षमा मांगे है और आज फिर क्षमा मांग रहा हूं। उन्होने वीडियो जारी करके अपने बयान पर बांरबार मांफी मागते हुए अपने आगे के जीवन में इस तरह की दुबारा गलती न दोहराने तक की बात कही है।
महू में दिया था बयान
दरअलस 11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था- उन्होंने यानि आतंकियों ने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। शाह ने आगे कहा- ‘अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।
सरकार को देना है जबाब
मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के मामले में मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना है। इससे पहले कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिन के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। उसके पहले मंत्री विजय शाह एक वीडियों जारी करके एक बार फिर अपने इस बयान को लेकर सार्वजनिक मांफी मागे है।
