MP police officers Delhi Properties: मध्य प्रदेश कैडर के एडीजी और उससे ऊपर स्तर के कई IPS अधिकारियों ने भोपाल में कृषि भूमि खरीदी है। इनमें से कुछ के पास दिल्ली (और नोएडा) में भी महंगे फ्लैट हैं, जिनसे उन्हें हर साल लाखों रुपये की किराये की आय हो रही है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय और कार्मिक विभाग को सौंपे गए अचल संपत्ति (Immovable Property Returns – IPR) के ब्योरे से सामने आई है।
MP police officers Delhi Properties: मध्य प्रदेश कैडर के एडीजी स्तर के कई IPS अधिकारियों ने भोपाल में कृषि भूमि खरीदी है, जबकि कुछ के पास दिल्ली में फ्लैट हैं, जिनसे उन्हें प्रतिवर्ष लाखों रुपये की किराया आय हो रही है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार को सौंपे गए अचल संपत्ति के ब्योरे से सामने आई है। इन संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत कई गुना बढ़ चुकी है।
चंचल शेखर के पास भोपाल में 11 हजार वर्गफीट कृषि भूमि
एडीजी एसएएफ चंचल शेखर के पास भोपाल में 11,325 वर्गफीट कृषि भूमि है। उन्होंने यह जमीन वर्ष 2009 में 10 लाख रुपये में अपने और पत्नी के नाम से खरीदी थी। इसकी वर्तमान बाजार कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। दिल्ली के साउथ वेस्ट क्षेत्र में उनका एक फ्लैट है, जिसे 2011 में 17 लाख रुपये में खरीदा गया था और अब इसकी कीमत 65 लाख रुपये है। इस फ्लैट से उन्हें सालाना 6 लाख 60 हजार रुपये की आय हो रही है। इसके अलावा, वर्ष 2017 में उन्होंने दिल्ली में ही 1 करोड़ 70 लाख रुपये का एक और फ्लैट खरीदा, जिसकी वर्तमान कीमत भी लगभग इतनी ही है। यह फ्लैट भी उनके और पत्नी के नाम पर है और इससे सालाना 1 लाख 80 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। कुल मिलाकर उनकी संपत्तियों से वार्षिक आय 17.75 लाख रुपये तक पहुंच रही है।
ए साई मनोहर के पास केवल एक संपत्ति
एडीजी इंटेलिजेंस ए साई मनोहर के पास केवल एक अचल संपत्ति दर्ज है, जो दिल्ली में एक फ्लैट है। उन्होंने यह फ्लैट वर्ष 2024 में 3 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा था और इसकी वर्तमान कीमत भी लगभग इतनी ही है। इस संपत्ति से उन्हें प्रतिवर्ष 17 लाख 13 हजार रुपये की किराया आय हो रही है।
स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव की तीन संपत्तियां
स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव के पास तीन अचल संपत्तियां हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फ्लैट शामिल है, जिसे वर्ष 2012 में 40 लाख रुपये में अपने और पत्नी के नाम पर खरीदा गया था। इसकी वर्तमान कीमत 1.25 करोड़ रुपये है और इससे सालाना 1 लाख 75 हजार रुपये की आय हो रही है।
आईपीएस अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति ब्योरा
मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने भी 31 जनवरी की स्थिति में अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा केंद्र सरकार को जमा कर दिया है। इनकी संख्या लगभग 365 है। हालांकि, यह जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। संभावना है कि एक सप्ताह के भीतर IAS अधिकारियों की अचल संपत्ति का विवरण भी जारी किया जाएगा।
