Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में घायल कोबरा का 2 घंटे चला आपरेशन, लगे 80 टांके, बचाई गई जान

मध्य प्रदेश में घायल कोबरा के ऑपरेशन और चिकित्सकीय उपचार की तस्वीरमध्य प्रदेश में घायल कोबरा के ऑपरेशन और चिकित्सकीय उपचार की तस्वीर

MP में घायल कोबरा का 2 घंटे ऑपरेशन, 80 टांकों से बचाई गई जान

उज्जैन। एमपी उज्जैन के विक्रम नगर में घायल कोबरा की जान लोगो की जगरूकता की चलते बचाई जा सकी। जानकारी के तहत मंगलवार की रात एक कोबरा घायल अवस्था में तड़प रहा था। यह देखकर लोगो ने सर्प मित्र को सूचना दिए। सर्प मित्र राहुल और मुकुल मौके पर पहुच गए। उन्होने घायल कोबरा को पकड़ कर अस्पताल ले गए। पशु चिकित्सक मुकेश जैन ने सांप का दो घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया और जटिल सर्जरी करके सांप को 80 टांके लगाए गए। उसके बाद इस सांप को सर्प मित्रों को ही दे दिया गया। आपरेशन के बाद सांप स्वस्थ है।

जेसीबी से घायल हो गया था कोबरा

जानकारी के तहत इन दिनों विक्रम नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। मंगलवार रात को जेसीबी की चपेट में आने के कारण कोबरा सांप घायल हो गया था। स्थानिय लोगो की मानवता और सर्प मित्रों की मदद से घायल कोबरा को बचाया गया है।

आबादी एवं कृर्षि क्षेत्र में पाया जाता है यह कोबरा

कोबरा सांप एलापिडे परिवार से संबंधित हैं और मुख्य रूप से नाजा वंश में आते हैं। दुनिया भर में कोबरा की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, भारतीय में किंग कोबरा हैं का नाम सबसे ज्यादा चलता है। किंग कोबरा बनाम सामान्य कोबरा यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि किंग कोबरा और सामान्य कोबरा अलग-अलग वंश के होते हैं। ये नाजा वंश से संबंधित हैं, ये अक्सर इंसानी आबादी वाले कृषि क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version