Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: अवैध उत्खनन को लेकर सांसद और पूर्व के बहनोई पर मामला दर्ज

MP News SagarMP News Sagar

MP News Sagar

MP Illegal Mining: दमोह सांसद राहुल लोधी और बड़ा मलहरा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के बहनोई सुरेंद्र सिंह ठाकुर सहित तीन लोगों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी इस खदान में खेर की लकड़ी की अवैध कटाई का मामला सामने आ चुका है।

MP Illegal Mining: सागर जिले में वन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दमोह सांसद राहुल लोधी और बड़ा मलहरा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के बहनोई सुरेंद्र सिंह ठाकुर पर वन अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बांदरी वन परिक्षेत्र की टीम ने उप वनमंडल अधिकारी शैलेष माचरा के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की, जिसमें लाल रंग का महेंद्रा 575 ट्रैक्टर, ट्राली, पावरट्रैक ट्रैक्टर, बोलेरो पिकअप, स्कॉर्पियो, और एक उत्खनन मशीन जब्त की गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी लखन सिंह ठाकुर ने बताया कि बहरोल वृत्त में अवैध कटाई और उत्खनन की सूचना मिलने पर वन मंडल अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जाजेर खदान के पास अवैध उत्खनन पाए जाने पर सुरेंद्र सिंह ठाकुर, रामसिंह लोधी, और धनसिंह लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही अवैध परिवहन में शामिल एक सफेद स्कॉर्पियो को भी जब्त कर वन परिसर में रखा गया है।

इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह ठाकुर की खदान पर छापेमारी की गई थी, जहां बेशकीमती खैर की लकड़ी जब्त की गई थी और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। कार्रवाई में IFS प्रभारी उप वनमंडल अधिकारी (उत्तर सागर), रेंजर चंद्रभूषण सिंह, लखन सिंह ठाकुर, जी.पी. शाक्य, प्रशिक्षु रेंजर शिवम तिवारी, नीरज अम्ब, वनपाल राहुल यादव, सुरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, और बांदरी, बण्डा, खुरई, उत्तर सागर के वन स्टाफ शामिल रहे।

Exit mobile version