Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी सरकार खरीदने जा रही 235 करोड़ रुपए का नया जेट विमान, अमेरिका में पायलट लेगे प्रशिक्षण

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के लिए 235 करोड़ रुपए का बॉम्बार्डियर चौलेंजर 3500 बिजनेस जेट विमान खरीदने जा रही है। जिससे सरकार के दौरा पर जाने के लिए उक्त विमान से सफर सुरक्षिण, शानदार और सुविधा जनक हो सकेंगा, क्योकि यह हाईटेक विमान कई तरह की खूबियों से लैंस तथा गुजरात सरकार के पास मौजूद चौलेंजर 650 से भी कहीं अधिक अत्याधुनिक सुविधा देने में माहिर है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह नया विमान अगस्त माह में एमपी सरकार के बेडे में शामिल होगा। इस नए विमान को चलाने के लिए दो पायलट अमेरिका जाएगें और वे विमान के तकनीकों की जानकारी लेने के साथ ही चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेगे।

विमान किराए का बढ़ रहा बोझ

मध्यप्रदेश सरकार के पास अपना खुद का विमान नही है, क्योकि मई 2021 में कोरोना काल के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की इमरजेंसी सप्लाई करते समय राज्य सरकार का बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200जीटी विमान ग्वालियर में क्रैश हो गया था। इस समय सरकार के पास सिर्फ एक चालू हेलीकॉप्टर है। ऐसे में विमान के किराए में सरकार को बड़ी रकम चुकानी पड़ रही है। विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2021 से नवंबर 2025 के बीच केवल किराए के विमानों पर ही सरकार 290 करोड़ रुपए की मोटी रकम फूंक चुकी है।

सीएम डेली खर्च कर रहे 21 लाख रुपये

मौजूदा समय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरों के लिए औसतन 21 लाख रुपए रोजाना किराए पर खर्च हो रहे हैं। इसी किराए के खर्च को रोकने के लिए सरकार ने नया विमान खरीदने का फैसला लिया, इस नए विमान को खरीदने के लिए 2 साल से तैयारी की जा रही है। शुरुआत में टेक्सट्रॉन कंपनी ने 145 करोड़ रुपए का कोटेशन दिया था, लेकिन बाद में दाम बढ़ाकर 208 करोड़ रुपए करने के कारण वह प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। इसके बाद, 10 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस कनाडाई चौलेंजर 3500 जेट को हरी झंडी दी गई थी। यह विमान जल्द ही एमपी सरकार के बेड़े में सेवा देगा।

इस विमान की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

Exit mobile version