Site icon SHABD SANCHI

एमपी के कर्मचारियों को होली में दो दिन का अवकाश, 3 के बाद अब 4 को भी छुट्टी

surkshatmak-holi-2

एमपी। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों के लिए होली के त्योहार पर एक अच्छी खबर है। राज्य शासन ने होली के उपलक्ष्य में छुट्टियों की सूची में संशोधन करते हुए अब 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, यानि कि अब दो दिन का अवकाश रहेगा, दरअसल राज्य सरकार ने पहले ही 3 मार्च को होली के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। लेकिन अब रविवार को जारी नए आदेश के अनुसार, अब 3 और 4 मार्च 2026 दोनों दिन सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा।

ऐसे जारी हुआ आदेश

यह आदेश ‘निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत लिया गया है। धार्मिक और खगोलीय कारणों से होली उत्सव का दिन बदलना आवश्यक था, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस बार होली उत्सव की शुरुआत दो मार्च की रात से होगी, जब पूरे राज्य में होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद रंग उत्सव चार मार्च को मनाया जाएगा।

Exit mobile version