MP College Admission 2026: मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभाग ने इस वर्ष कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में 5 मई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी, जिसमें दो मुख्य काउंसलिंग चरण और तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण शामिल हैं। कुल पांच चरणों में पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया को जुलाई माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकें।
MP College Admission 2026: मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस वर्ष कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है। प्रदेश के 1300 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेजों में 5 मई से प्रवेश का पहला चरण शुरू होगा। पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन और पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
पांच चरणों में होगी काउंसलिंग, जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य
विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने के लिए दो मुख्य काउंसलिंग चरण और तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण निर्धारित किए हैं। कुल पांच चरणों में पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया को जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकें। विभाग जल्द ही काउंसलिंग की विस्तृत समय-सारिणी जारी करेगा।
समय-सीमा को लेकर विभाग सख्त, देरी नहीं होगी
पिछले वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया में हुई देरी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती रही है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार विभाग ने सख्त समय-सीमा तय की है। मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद छात्र प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार रहेंगे।
विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क और आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक सरल व सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया है। छात्रों को आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेजों और विभागीय स्तर पर हेल्प डेस्क तथा काउंसलिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कॉलेजों को अप्रैल अंत तक अपडेट करनी होगी जानकारी
विभाग ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे सीटों की उपलब्धता, विषयों की जानकारी, मेरिट सूची और कॉलेज की उपलब्धियों व खूबियों से संबंधित सभी सूचनाएं अप्रैल के अंत तक पोर्टल पर अपलोड कर दें। इससे विद्यार्थी आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बेहतर विकल्प चुन सकेंगे।

