भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार रात को उच्च अधिकारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होने गुना जिले के पुलिस कप्तान तथा सीधी कलेक्टर को हटा दिए है। सीएम के इस एक्शन से प्रशासन में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि सीएम का अभी यह टेलर है और आगे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना है। जिसमें प्रदेश भर के आईएएस और आईपीएस अफसरों को बदला जा सकता है।
हवाला मामले में नप गए गुना एसपी
जानकारी के तहत हवाला के पैसों में गुना पुलिस ने जिस तरह से काम किया उसकों लेकर सीएम ने एक्शन लेते हुए एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अंकित की जगह अब हितिका वसल को गुना का एसपी बनाया गया है। हितिका अभी इंदौर में 15वीं बटालियन की कमांडेंट है।
शिकायत के बाद हटाए गए सीधी कलेक्टर
इधर सीधी के आकसमिक दौरे पर पहुचे सीएम मोहन यादव ने सीधी में जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भी हटा दिए हैं। उन्हें आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में ओएसडी और सह आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के विकास मिश्रा को नया कलेक्टर बनाया है। विकास अभी मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ हैं।
गुना पुलिस पर हवाला के पैसों में रिश्वत के आरोप
जानकारी के तहत गुना जिले में पुलिसकर्मियों ने सूरत के कारोबारी से कार में ले जाए जा रहे हवाला के एक करोड़ रुपये पकड़े, लेकिन 20 लाख की रिश्वत लेकर छोड़ दिया। यह मामला सामने आया तो मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक को बदलने के साथ ही थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
सीएम ने किया पोस्ट, आदेश भी जारी
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि में हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी की भूमिका को यथोचित न मानते हुए पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कर दिया है। तो वही मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

