Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी कैबिनेट का फैसला, 15 जून तक ही हो सकेगे तबादलें, इन बिदुंओं पर भी निणर्य

भोपाल। एमपी कैबिनेट की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण बिदुंओं पर चर्चा की गई। बैठक मे तय किया गया है कि 15 जून ही तबादले हो सकेगे। एमपी कैबिनेट ने चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश में मंडी टैक्स एक से बढ़ाकर डेढ़ परसेंट किया गया। इससे सरकार को लगभग 835 करोड़ रूपये एक साल में मिलेंगे जिसका उपयोग अधोसंरचना विकास और गोसंवर्धन के कामों में किया जाएगा। वहीं कपास पर मंडी शुल्क प्रति गठान पर एक रुपये के स्थान पर पचास पैसे किया गया है। बैठक सामाप्त होने के बाद मंत्री काश्यप ने लिए गए निणर्य की जानकारी दिए है।

मेट्रो रेल को बजट

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त राशि देने का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ। मेट्रो रेल परियोजना की लागत में 3000 करोड रुपए की वृद्धि की गई। पहले यह 6941 हजार करोड़ रुपये थी, जो अब 10033 करोड़ रुपये हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष सफलता के साथ पूरे होने पर बधाई दी गई। प्रदेश में 21 जून तक विकास कार्यों का आयोजन किया जाएगा, 21 जून से शिविर भी लगेंगे।

प्राकृतिक खेती पर जोर

सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ और तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। पीएम सूर्य घर योजना के परिणाम लगातार उत्साहजनक मिल रहे हैं। सरकार अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।

Exit mobile version