विदिशा। एमपीे विदिशा के गंजबसौदा क्षेत्र के ग्राम जोहद के पास स्कूली बच्चो से भरी बस सगड़ नदी में नीचे गिर गई। सूखी नदी होने के कारण बस में सवार 28 बच्चे घायल हो गए है। घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और नटेरन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने फौरन बस से बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। उन्हे ईलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की यह रही वजह
जो जानकारी आ रही है उसके तहत जिस नदी में यह हादसा हुआ है उसका पुल सकरा है। सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देने दौरान ड्राइवर ने बस को किनारे किया। साइड देने के चक्कर में पुल के काफी किनारे चली गई और बस बेकाबू होकर सीधे नदी में जा गिरी।
छात्र और स्टाफ बस से जा रहे थे सांची
रविवार सुबह हायर सेकेंडरी स्कूल बहादुरपुर के छात्र और स्टाफ मिलकर तकरीबन 45 लोग बस से पिकनिक मानने के लिए सांची जा रहे थें। बच्चों की बस सुबह 8 बजे सांची के लिए निकली थी। बहादुरपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर नटेरन थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे बस हादसे का शिकार हो गई।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

