Site icon SHABD SANCHI

फरवरी माह में होगे एमपी बोर्ड के एग्जाम, जारी हुआ टाइम टेबल

एमपी बोर्ड एग्जाम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। टाइम टेबल जारी होते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

फरवरी माह में एग्जाम

जो जानकारी आ रही है उसके तहत 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और इसका समापन 19 मार्च को होगा। इसी कड़ी में 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा को लेकर विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

अब करनी होगी जमकर मेहनत

ज्ञात हो कि परीक्षा को लेकर जो डेट तय की गई है, उसके हिसाब से परीक्षा को अब केवल चार माह का ही समय बचा हुआ है। इन चार माह के बीच छमाही परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। ऐसे में शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए समय काफी कम है और ऐसे में बोर्ड एग्जाम के लिए जमकर मेहनत करनी होगी।

कोर्स पूरा करना रहेगा चुनौती

बताया गया है कि माशिमं द्वारा परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने के बाद शिक्षकों के सामने सबसे बड़ी समस्या कोर्स को समय पर पूरा करने की होगी। क्योंकि अभी छात्रों की तिमाही परीक्षा का समापन हुआ है। साथ ही अभी केवल 35 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हुआ है। ऐसा बताया गया है कि आने वाले समय में शिक्षकों को 65 प्रतिशत कोर्स पूरा करना होगा।

Exit mobile version