Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी बीजेपी ने 106 कार्यसमिति सदस्यों की सूची की जारी, मोहन यादव, शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य, राजेन्द्र शुक्ला भी शामिल

एमपी बीजेपी। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने समितियों के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व से रायसुमारी करने के बाद मंगलवार को 106 सदस्यों की प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का गठन करके इसकी सूची जारी कर दिए है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कार्यसमिति गठन के सबंध में कहा कि नई कार्यसमिति में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समावेशिता का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यसमिति के गठन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, वर्गों और समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया है।

सबका साथ, सबका विकास

महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि यह गठन भाजपा के सबका साथ, सबका विकास के मूल सिद्धांत को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि संगठन को और अधिक व्यापक तथा मजबूत बनाया जा सके। कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों को भी पर्याप्त स्थान दिया गया है।

मुख्यमंत्री समेत बड़े राजनेता भी सूची में

बीजेपी की नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य राजनेताओं को न सिर्फ स्थान दिया गया है बल्कि क्षेत्रिय संतुलन भी बनाया गया है। बीजेपी का यह कदम आगामी चुनावी रणनीति का बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की दिशा में काम कर रही है।

Exit mobile version