Site icon SHABD SANCHI

Movie Clash 2026: 2026 में फिल्मों का क्लैश बनेगा क्लेश

Movie Clash 2026: साल 2026 में एक से एक ताबड़तोड़ Bollywood, Hollywood और South Indian फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ये तमाम फिल्में मोस्ट अवेटेड मूवीज (Most Awaited Movies 2026) हैं। समस्या की बात ये है कि कई सारी मेगा बजट फिल्में आपस में क्लैश होंगी जो बॉक्स ऑफिस के लिए क्लेश बन सकती हैं. आइये जानते हैं

Peddi Vs Dhurandhar 2 Vs Toxic

साल 2026 में मार्च के महीने में बॉक्स ऑफिस में सबसे पहला और शायद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा Clash होने वाला है. 27 मार्च को रामचरण की फिल्म पेद्दी (Ramcharan, Peddi Release) रिलीज हो रही है और इसी दिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक (Yash Toxic) रिलीज होने वाली है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब तीन मेगा बजट वो भी Tollywood, Bollywood और Sandalwood फिल्में आपस में भिड़ने वाली हैं. जहां तक है कि इस क्लैश से सबसे कम नुकसान Dhurandhar 2 को होगा क्योंकी उसकी ऑडियंस पहले से बनी हुई है, Yash की Toxic का अपना फैन बेस बना है मगर राम चरण का RRR के बाद उतना क्रेज रहा नहीं है.

Battle Of Galwan Vs Bhoot Bangla:

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार स्टार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Akshay Kumar’s Bhoot Bangla) ने अपनी रिलीज डेट प्रेपोन करते हुए 15 मई से 10 अप्रैल करके सलमान खान की बैटल ऑफ़ गलवान (Salman Khan’s Battle Of Galwan) की टेंशन बढ़ा दी है. बैटल ऑफ़ गलवान भी अप्रैल की 17 तारीख को रिलीज हो रही है यानी भूत बंगला के रिलीज के 7 दिन बाद सलमान की अक्षय से टक्कर होगी। अक्षय कुमार ने जब डेट बदली तो ऐसी संभावनाएं बढ़ गई कि सलमान अपनी फिल्म की डेट आगे खिसका दें क्योंकी ये फिल्म सलमान खान के लिए जरूरी है. उन्होंने बैक टू बैक ऐसी फिल्में दी हैं जो दर्शकों को पसंद नहीं आईं.

King Vs Avengers Doomsday Vs Dune 3

इस साल दिसंबर के एन्ड में भी बड़ा क्लैश होगा। क्रिसमस के मौके पर शाहरुख़ खान की किंग (SRK King) और एवेंजर्स की मोस्ट एन्टिसिपेटेड फिल्म डूम्सडे और ऑस्कर विनिंग फिल्म ड्यून 3 आसपास रिलीज होने वाली हैं. 2 Hollywood की मेगा बजट ग्लोबल फिल्मों का मुकाबला बॉलीवुड की किंग से होगा। लेकिन ऐसी आशंका है कि शाहरुख़ अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकते हैं।

Exit mobile version