उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मां ने अपने ही चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। यह घटना 2 मई 2026 की दोपहर को अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में एक चार मंजिला मकान में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों की पहचान शफीक, सउद, उमर और बच्ची बयान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महरुआ गांव निवासी नियाज विदेश में नौकरी करता है। नियाज की पत्नी अपने बच्चों के साथ मीरानपुर मोहल्ले में रहती थी।
हत्या के बाद से महिला फरार
प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि महिला का पति पिछले कई सालों से सऊदी अरब में रहकर वहीं नौकरी करता है। महिला के पति ने सऊदी में ही एक पाकिस्तानी महिला से निकाह (शादी) कर लिया है। इससे वह नाराज थी। पुलिस को आशंका है कि तनाव में आकर महिला ने अपने चार बच्चों को मार डाला और इसके बाद घर से फरार हो गई।
सिर कुचलकर हत्या
पुलिस के मुताबिक, महिला ने ईंट से बच्चों का सिर कुचलकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद महिला बालकनी से कूदकर फरार हो गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूतों के सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

