Site iconSite icon SHABD SANCHI

मां ने उठाया खौफनाक कदम, तीन बच्चों को जहर देकर किया सुसाइड, चारों की मौत

शहडोल। एमपी के शहडोल जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आ रही है। जिसमें एक मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि उसने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहरीली दवा पी लिया। जिससे चारों की मौत हो गई हैं। यह घटना पपौंध थाना क्षेत्र में अंतर्गत हिरवार गावं से सामने आ रही है। महिला के इस कदम से गांव में मातम है। सूचना पर पहुची पुलिस महिला के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम को लेकर जांच कर रही है।

पहले बेटियों को कीटनाशक पिलाया, फिर खुद भी पी लिया

पुलिस के अनुसार, हिरवार गांव निवासी 32 वर्षीय अनिता सिंह ने अपनी तीन बेटियों रितिका सिंह, कृष्णकुमारी सिंह और अर्पिता सिंह के साथ घर में रहती थी। शनिवार शाम अनिता ने पहले अपनी तीनों बेटियों को कृषि कार्य में उपयोग होने वाली कीटनाशक दवा पिलाई और बाद में स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। जिससे चारों की हालत बिगड़ने लगी। इसी बीच पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी हुई और वे पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक सभी चारों ने दम तोड़ दिया और परीक्षण के बाद डॉक्टर ने सभी मृत घोषित कर दिए।

पति है वाहन चालक

बताया जाता है मृतिका अनीता का पति वाहन चालक है और रोजगार के सिलसिले में दूसरी जगह गया हुआ था। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के मायके पक्ष और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रारंभिक जांच में इस सुसाइड के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Exit mobile version