Site icon SHABD SANCHI

Mosquito Coils सेहत के लिए खतरा? जाने, डॉक्टरों की चेतावनी

Mosquito Coils सेहत के लिए खतरा? जाने, डॉक्टरों की चेतावनी

Are mosquito coils a health hazard? Doctors warn.

Mosquito Coils: मच्छरों से बचाव के लिए आजकल घरों में बड़े पैमाने पर मच्छर वाली अगरबत्ती या कॉइल का उपयोग किया जाता है। लेकिन अब इसे लेकर एक चिंता का विषय बन चुका है क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट्स यानी डॉक्टर के द्वारा निकाले गए एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि इससे निकलने वाला धुआं शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है और लंबे समय तक इस धुएं के संपर्क में आने पर कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती है।

इसके धुएं में पाए जाते हैं हानिकारक तत्व

डॉक्टर के अनुसार मच्छर भगाने वाली कॉइल और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती के धुएं में कई प्रकार के छोटे-छोटे कन और केमिकल तत्व मौजूद रहते हैं। इसमें कुछ ऐसे छोटे-छोटे तत्व भी शामिल होते है जिन्हें कार्सिनोजेनिक यानी कैंसर पैदा करने वाला तत्व बताया जाता है। लगातार बंद कमरे में इसका उपयोग करने से आपकी हवा की गुणवत्ता काफी प्रभावित होती है और सांस लेने की दिक्कतें ज्यादा बढ़ने लगती है।

ये भी पढ़े : Lemon Clove Tea रोज पीने से क्या होते हैं फायदे? हेल्थ कोच ने बताई सच्चाई

ज्यादातर फेफड़ों और बच्चों पर असर

डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार छोटे बच्चे, बुजुर्ग और ऐसे मरीज से सांस संबंधित दिक्कत है जैसे अस्थमा आदि उन्हें इसके धुएं से काफी दिक्कतें होने लगती है।Mosquito Coils से निकलने वाला धुआं आपकी आंखों में जलन, आपके गले में खराश और आपको सांस लेने में तकलीफ दे सकता है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से आपके फेफड़ों पर दबाव बढ़ता जाता है हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि हर किसी व्यक्ति को इसके उपयोग से गंभीर बीमारी होगी लेकिन इसका इस्तेमाल करने में हेल्थ संबंधित रिस्क हो सकता है।

डॉक्टर ने क्या दी सलाह

कई सारे हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉक्टर के अनुसार अगर इस मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती का उपयोग रोजाना करना पड़े तो कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें ताकि बाहर से हवा आ सके। खिड़कियां और दरवाजे थोड़े खुले रखें ताकि धुआं जमाना हो इसके अलावा सीधे अपने बिस्तर के पास मच्छर वाली अगरबत्ती या कॉइल रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कुछ ऐसी प्राकृतिक ऑप्शन जैसे नीम के प्रोडक्ट या फिर electric liquid vaporizer को डॉक्टर एक अच्छा ऑप्शन मानते हैं लेकिन इसके उपयोग में भी सावधानी बरतनी होती है। कोशिश करें कम से कम मच्छर वाली अगरबत्ती का उपयोग करें।

ये भी पढ़े : heavy metal pollution से याददाश्त पर खतरा, एम्स की रिसर्च जाने…

मच्छरों से बचाव के सुरक्षित तरीके

आपको मच्छरों से बचने के लिए सिर्फ केमिकल वाले प्रोडक्ट पर ही निर्भर रहना जरूरी नहीं है। आप मच्छर को दूर करने के लिए आसपास अपने घरों के पानी जमा न होने दे, कुलर और गमले के नियमित रूप से सफाई करें और मच्छरदानी का उपयोग रोजाना करें। इसके अलावा शाम के समय अपने पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें जिससे आपको कम से कम मच्छर काटेंगे। डॉक्टर के अनुसार Mosquito Coils पूरी तरह से प्रतिबंधित करने वाला प्रोडक्ट नहीं है लेकिन इसके उपयोग के लिए कुछ सावधानी जरूरी होती है वरना ये आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है।

Exit mobile version