Site icon SHABD SANCHI

सेहत के लिए सही Morning Drink: thyroid, dibities आदि के लिए डॉक्टर…

सेहत के लिए सही Morning Drink: thyroid, dibities आदि के लिए डॉक्टर...

सेहत के लिए सही Morning Drink: thyroid, dibities आदि के लिए डॉक्टर...

Morning Drink को लेकर हाल ही में एक न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह चर्चा में आई है, जिसमें अलग-अलग स्वास्थ्य की समस्याओं के अनुसार सुबह पीने वाले पेय पदार्थ बताए गए हैं। ऐसा दावा किया गया है कि सही मॉर्निंग ड्रिंक थायराइड, डायबिटीज, ब्लोटिंग, लो आयरन, बालों और त्वचा से जुड़ी दिक्कतों में मददगार हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन उपायों को समझदारी से अपनाना बहुत जरूरी होता है।

Hair Fall के लिए Morning Drink का सुझाव

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, मेथी और अलसी के बीजों का पाउडर सुबह गुनगुने पानी के साथ लेने से बालों के झड़ने की समस्या में मदद मिल सकती है। इन बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर स्कैल्प हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, इसे किसी चमत्कारी इलाज की तरह नहीं मानना चाहिए बल्कि संतुलित आहार का हिस्सा भी समझा जाना चाहिए।

ये भी पढ़े : Palak Paneer पर डॉक्टर की चेतावनी, अगर आप भी पालक पनीर खाते हैं तो जाने

Skin Glow के लिए Morning Drink में केसर और बादाम

त्वचा की चमक के लिए, एक गिलास पानी में केसर भिगोकर देना चाहिए और साथ में भीगे बादाम को खाने की भी सलाह दी गई है। ऐसा माना जाता है कि यह मिक्सचर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाने और त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद कर सकता है। विशेषज्ञ ऐसा कहते हैं कि पर्याप्त पानी पीना और पौष्टिक आहार भी उतना ही होता जरूरी है।

Low Iron और थकान में सहायक Morning Drink

लो आयरन की शिकायत होने पर रात में भिगोए गए अंजीर और तिल को सुबह खाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी गई है। तिल आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जबकि अंजीर से पाचन सुधारने में मदद करता है। फिर भी, अगर किसी को आयरन की गंभीर कमी होती है, तो केवल घरेलू उपाय पर निर्भर रहना सही नहीं होता है।

Bloating से राहत के लिए Morning Drink

पेट में भारीपन, गैस या ब्लोटिंग की समस्या के लिए सौंफ और चक्रफूल (स्टार ऐनिस) को पानी में उबालकर पीने की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी गई है। सौंफ को पारंपरिक रूप से पाचन को सुधारने वाला माना जाता है। यह उपाय हल्की पाचन की समस्या में राहत दे सकता है, लेकिन लगातार समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है।

ये भी पढ़े : vegetable nutrition बेहतर रखने के लिए डॉक्टरों ने छिलके न हटाने की सलाह

Thyroid और Diabetes में Morning Drink की भूमिका

थायराइड के लिए एक भीगा हुआ नट और कलौंजी पाउडर लेने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि इनमें सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वहीं डायबिटीज के लिए दालचीनी, मेथी और जीरा रात में भिगोकर सुबह उबालकर पीने की बात कही गई है। ये तत्व इंसुलिन सेंसिटिविटी पर पॉजिटिव प्रभाव डाल सकते हैं, लेकिन इसमें दवा का ऑप्शन नहीं हैं। Morning Drink से जुड़ी ये सलाहें पारंपरिक पोषण के ज्ञान और न्यूट्रिशनिस्ट के अनुभव पर पूरी तरह आधारित हैं।

Exit mobile version