Monsoon Food: बारिश के मौसम में सिर्फ मौसम ही नहीं बदल जाता है बल्कि खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी भी जरूरी रहती है। मौसम में नवी बढ़ने से बैक्टीरिया वायरस और फंगस तेजी से पनपना लगते हैं ऐसे में गलत या फिर दूषित खाना खा लेने से फूड प्वाइजनिंग, उल्टी या फिर पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो जातीहै।
क्या Monsoon Food में स्ट्रीट फूड से रहें सावधान?
मानसून में खुले में बिकने वाले स्ट्रीट फूड को लेकर खास तौर पर डॉक्टर बोलते हैं सावधानी बरतने की जरूरतहै। बाहर रखा खाना धूल गंदे पानी और दूसरे दूषित पदार्थ के संपर्क में आसानी से आ जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में साफ सफाई का भरोसा नहीं होने वाली जगह पर खाना खाने से बचना ही बेहतर विकल्प होता है।
ये भी पढ़े: Coffee Health: क्या कॉफी दिल के लिए फायदेमंद है? नई रिसर्च ने बदली सोच
बासी खाना और लंबे समय से रखा भोजन बिल्कुल न खाएं
कई घंटे बाहर रखा हुआ खाना या फिर कई दिनों से फ्रिज में रखा खाना भी मानसून के मौसम में खा लेना परेशानी पैदा कर देता है। ऐसे खाने में हानिकारक बैक्टीरिया आसानी से पनम जाते अगर पहले से रखा भोजन खाना हो तो उसे अच्छी तरह गर्म करना जरूरी होता है हालांकि लंबे समय से रख या फिर खराब हो चुका खाना खाने से बचना ही बेहतर है।
अब हरी सब्जियों और सलाद में भी सावधानी जरूरी
अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां या फिर सलाद खाने के शौकीन है तो हरि पाटीदार सब्जियों में बारिश के दौरान मिट्टी कीड़े और सूक्ष्म जीव मौजूद होते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि इसको खाना बिल्कुल ही बंद कर देना चाहिए। लेकिन खाने से पहले इन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी तरह पका कर ही खाना चाहिए। वही बाहर मिलने वाले खुले सलाद और चटनी से दूरी बनाए रखना ही बेहतर ऑप्शन होता है आपको कच्चा सलाद तभी खाना चाहिए जब आप उसकी साफ सफाई को लेकर पूरा भरोसा कर सके।
अधपका मांस और अंडा बढ़ा सकता है आपके लिए संक्रमण का खतरा
मानसून के मौसम में आधा पका हुआ मांस या फिर आधा पक्का अंडा खा लेने से संक्रमण का खतरा हो जाता है इसलिए चिकन मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर की आपको खाना चाहिए। खाना पकाने के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना अभी मानसून के मौसम में उतना ही जरूरी होता है इससे इंफेक्शन कम फैलते हैं।
ये भी पढ़े: Healthy Tea : कौनसी चाय पीना सेहत के लिए सही, जानिए फायदे और नुकसान
साफ पानी और ताजा खाना पर रखें प्राथमिकता
मानसून के मौसम में सुरक्षित पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पीने के सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इसके साथ ताजा घर का बना हुआ खाना खाना ही बेहतर ऑप्शन होता है अगर लगातार आपके पेट में तेज दर्द मल में खून या फिर डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण आते हैं तो डॉक्टर से तुरंत सलाह ले।

