Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश के 1.25 करोड़ बहनों के खाते में आऐगे पैसे, नरसिंहपुर से सीएम जारी करेगे धनराशि

लाडली बहना योजना। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. सीएम मोहन यादव 13 मई बुधवार को लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. हालांकि, इसे लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस बार प्रस्तावित कार्यक्रम नरसिंहपुर में होने वाला है. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आऐगे पैसे

लाडली बहना योजना के तहत 13 मई को 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. दरअसल, लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी, इसकी पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी हुई थी. इस योजना की अब तक कुल 35 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. 35वीं किस्त का 12 अप्रैल को सीएम ने सीहोर के आष्टा से भेजी थी। हर महीने सरकार से बहनों को मिलने वाली इस धनराशि का जंहा बहनों को इंतजार रहता है वही प्रदेश सरकार भी बहनों के उम्मीद पर खरा उतर रही है और समय पर किस्त जारी कर रही है। उसी के तहत मई महीने में मिलने वाली यह सम्मान निधि का पैसा महिलाओं के खाते में सरकार ट्रांसफर करने जा रही है।

36वीं किस्त से जुड़ी मुख्य जानकारी

राशि- 1500 रूपए प्रति माह।
हस्तांतरण तिथि- 13 मई 2026।
हस्तांतरण का तरीका- सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधा बैंक खाते में।
पात्रता- बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।

Exit mobile version