नेशनल न्यूज। अन्नदाता इन दिनों खेतों में खड़ी फसल को घर लाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है तो वही सरकार ने भी किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त के पैसे भेज दिए है। किसान अपने खाते में पैसों की जानकारी ले सकते है।
9.32 करोड़ किसानों को लाभ
किसानों के खाते में पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की धरती से जारी किए है। जिसमें देश भर के 9.32 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु से 21वीं किस्त जारी की गई थी। अब 22वीं किस्त के 2,000 किसानों के खातों में जमा होना शुरू हो गए हैं।
पैसे खाते में न पहुचने पर परेशन न हो किसान
पीएम मोदी ने देश के सभी पात्र किसानों के खाते में पैसें डीबीटी के जरिए ट्रांसर्फर कर दिए है।अगर किसी किसान के खाते में पैसे शो नही कर रहा है तो वे परेशान न हो, क्योकि एक साथ 9 करोड़ से अधिक खातों में ट्रांजैक्शन किया जाता है, इसलिए तकनीकी कारणों से कुछ किसानों के खातों में पैसा पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है और किसानों को जल्द ही पैसे मिल जाएगे।
ज्ञात हो कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश के किसानों के खाते हर साल 6000 रूपए भेज रही है। जिससे किसानों को खेती के समय ये पैसे काम आ सकें। इन दिनों कटाई और गहाई का काम शुरू हो गया है। ऐसे में सरकार से जारी पैसों से किसान खेती का काम कर सकेगे।

